कपिल देव की बायोपिक से रिलीज हुआ दीपिका पादुकोण का लुक, रणवीर के साथ जबरदस्त दिखी केमिस्ट्री

deepika-padukone-look-released-from-kapil-dev-s-biopic
रेनू तिवारी । Feb 19 2020 11:24AM

फिल्म 83 से दीपिका पादुकोण का लुक आउट हुआ है जिसमें दीपिका पादुकोण ने पूरी तरह से रोमी भाटिया के लुक को कैरी किया हुआ है। फिल्म 83 के इन नये पोस्टर में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साथ में दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म छपाक के बाद दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आने वाली हैं। फिल्म 83 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान  कपिल देव की बायोपिक है। इस फिल्म में  रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। फिल्म से सभी खिलाडियों के लुक वाले पोस्टर रिलीज किये जा चुके हैं। अब फिल्म से दीपिका पादुकोण का लुक रिलीज किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: नये अंदाज में दिखे रणवीर सिंह, ट्रोलर्स ने कहा- शादी के बाद बेचारे को दीपिका ने पागल कर दिया!

फिल्म 83 से दीपिका पादुकोण का लुक आउट हुआ है जिसमें दीपिका पादुकोण ने पूरी तरह से रोमी भाटिया के लुक को कैरी किया हुआ है। फिल्म 83 के इन नये पोस्टर में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साथ में दिखाई दे रहे हैं। दोनों साथ में चलते हुए एक-दूसरे से हंसकर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों मे दीपिका पादुकोण के हेयर बॉयकट है और और उन्होंने काले रंग का हाईनेक टॉप पहना हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: वेलेंटाइन डे मनाने इस खूबसूरत जगह गये रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

पर्दे पर हमेशा से ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को साथ में पसंद किया गया है। दोनों के फैंस एक बार फिर से फिल्म 83 में दोनों की जोड़ी को साथ देखेंगे। फिल्म इस साल 10 अप्रैल को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म का फोकस भारत के पहली बार 1983 में कपिल देव की कप्तानी में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने की कहानी पर होगा। मूवी में दीपिका पादुकोण का रोल बहुत कम है, लेकिन दमदार है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़