नये अंदाज में दिखे रणवीर सिंह, ट्रोलर्स ने कहा- शादी के बाद बेचारे को दीपिका ने पागल कर दिया!

ranveer-singh-latest-photos-in-a-shiny-gold-outfit
रेनू तिवारी । Feb 17 2020 11:55AM

फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी के बाद रणवीर सिंह को नये अंदाज में मीडिया ने स्पॉट किया है। इस दौरान रणवीर सिंह का लुक देखने लायक था। रणवीर सिंह ने चमकीले गोल्डन कलर की पॉलीथिन की तरह एक लंबा और ढीला जैकेट पहना था और वैसे ही रंग का बहुत ही ढीला सा पजामा।

रणवीर सिंह असम में हुए फिल्मफेयर अवार्ड सेरेमनी में शामिल हुए थे। रणवीर सिंह अपने कपड़ों के अतरंगी स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। कई बार तो उन्हें अपने स्टाइल के कारण ट्रोल भी होना पड़ता है। ट्रोलर्स बोलकर चुप हो जाते हैं लेकिन रणवीर सिंह पर इसका कोई असर नहीं पड़ता वह अपनी ही धुन में मस्त रहते हैं। फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी के बाद रणवीर सिंह को नये अंदाज में मीडिया ने स्पॉट किया है। इस दौरान रणवीर सिंह का लुक देखने लायक था। रणवीर सिंह ने चमकीले गोल्डन कलर की पॉलीथिन की तरह एक लंबा और ढीला जैकेट पहना था और वैसे ही रंग का बहुत ही ढीला सा पजामा। 

आप भी देखें रणवीर सिंह का ये लुक और हमें कमेंट करके जरूर बताएं आपको कैसा लगा-

रणवीर सिंह का ये लुक सानमे आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। रणवीर सिंह के इस स्टाइल को काफी बुरी तरह से ट्रोल किया गया। एक यूजर ने कहा कि शादी के बाद रणवीर सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को पागल कर दिया है।

दूसरे यूजर्स ने लिखा कि रणवीर सिंह फैशन के नाम पर कुछ भी पहन लेते हैं। ये रणवीर सिंह का जोकर वाला अंदाज है। 

आपको बता दें कि इस बीच, फिल्मफेयर अवार्ड्स 2020 में, रणवीर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गली बॉय' ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और एक ही बार में 13 पुरस्कार हासिल करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़