Kareena Kapoor क्यों नहीं रखतीं रमजान में रोज़ा? Saif Ali Khan से शादी करने के बाद खोला था ये राज!

Kareena Kapoor
Instagram

सैफ अली खान से शादी के बाद करीना कपूर के धर्म को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस्लाम नहीं अपनाया। रमजान के दौरान रोज़ा रखने के सवाल पर करीना ने एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह रोज़ा नहीं रखतीं, क्योंकि उन्हें इसके सही नियम नहीं पता और वह खाने की बहुत शौकीन हैं।

बी-टाउन के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक है करीना कपूर और सैफ अली खान। करीना-सैफ कई सालों से फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं। गौरतलब है कि करीना कपूर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार है, वहीं सैफ अली खान भी लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। जब दोनों ने शादी की थी, तब कपल्स को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि, दोनों ने धर्म की दीवार को अपने प्यार के बीच नहीं आने दिया।

अभी रमजान महीना चल रहा है, इस दौरान रोजा रखा जाता है। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि करीना ने अपना धर्म बदला था और इस्लाम धर्म अपनाया था। लेकिन करीना और सैफ ने इन दावों को साफ-साफ इंकार कर दिया था। चाहे अब करीना अपने नाम के आगे खान सरनेम लगाती हैं, लेकिन उन्होंने धर्म नहीं बदला था। पहले कभी रमजान के दौरान रोजा रखने को लेकर भी करीना से एक इंटरव्यू के वक्त सवाल किया गया था और करीना ने बेबाक अंदाज में जवाब दिया था।

क्या रमजान में रोज़ा रखती हैं करीना कपूर?

फिल्म प्रमोशन के दौरान करीना कपूर से रोजा रखने का सवाल पूछा गया था। असल में करीना की फिल्म रमजान के दौरान रिलीज हुई थी और ऐसे में एक जर्नलिस्ट ने करीना से पूछा कि क्या वो रोजा रखती हैं बेबो ने भी इसका सीधे शब्दों में जवाब दिया था। करीना कपूर ने कहा था, "मैं रोज़ा नहीं रखती हूं, इसे करने का एक सही तरीका होता है और मुझे इसके कायदे और तौर तरीके सही तरह से नहीं पता है। ऐसे में मैं कुछ भी गलत नहीं करना चाहती हूं...मुझे खाने से बहुत प्यार है और मैं पूरे दिन खाती रहती हूं...ऐसे में मैं रोज़ा नहीं रख सकती हूं।"

करीना और सैफ को शादी को लेकर ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी

बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल करीना और सैफ ने करीब 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद साल 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे। उस दौरान जोडे़ को काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी। हालांकि, दोनों ने बखूबी से इस मुद्दे को अच्छे से डील किया। आज भी फैंस के लिए सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक है। फैंस प्यार से सैफीना कहते हैं। करीना और सैफ दो बच्चों के पैरेंट्स भी बन चुके हैं। इनके दो प्यारे बेटे है तैमूर और जेह। 

सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, उनकी सफल शादी का राज है कि वो दोनों एक-दूसरे को जो करना चाहे, करने देते हैं और एक-दूसरे की प्राइवेसी की इज्जत करते हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़