कोरोना के डर से आइसोलेशन में रहकर ऐसा हो गया है रणवीर सिंह का हाल, दीपिका हुई हैरान

a
रेनू तिवारी । Mar 23 2020 11:53AM

भारत के ज्यादातर राज्य लॉकडाउन है। लोगों ने घर में खुद को कैद कर लिया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री ने भी सरकार को अपना पूरा सहयोग दिया है। बॉलीवुड सेलेब्स ने सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए खुद को आइसोलेट कर लिया है। ऐसे में ये बॉलीवुड सितारे घर में क्या कर रहे हैं आइये आपको बताते हैं।

कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया प्रभावित है। अब तक कोरोना वायरस के कारण 14000 से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इटली, चीन, इरान, स्पेन तो इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। भारत में भी कोरोना के मरीजों की संख्या 400 के पार हो गई है साथ ही 7 लोगों की जिंदगी भी खत्म हो चुकी है। ऐसे में भारत सरकार ने इस महामारी से निपटने के लिए कमर कस ली है। भारत के ज्यादातर राज्य लॉकडाउन है। लोगों ने घर में खुद को कैद कर लिया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री ने भी सरकार को अपना पूरा सहयोग दिया है। बॉलीवुड सेलेब्स ने सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए खुद को आइसोलेट कर लिया है। ऐसे में ये बॉलीवुड सितारे 

घर में क्या कर रहे हैं आइये आपको बताते हैं।

इसे भी पढ़ें: हॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर हार्वे वीनस्टीन को जेल में हुआ कोरोना

रणवीर सिंह से अपने सारे फिल्मी शूट कैंसल कर रखें हैं। उन्होंने अपने आप को घर में कैद कर लिया है। कोरोना के बहाने रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ समय भी गुजार रहें हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह काफी अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में रणवीर बेहद खतरनाक आंखों के साथ लुक दे रहे हैं। इश तस्वीर को देखकर रणवीर का पद्मावत वाला खिलजी लुक याद आ गया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़