Karan Aujla के कॉन्सर्ट में फैन ने स्टेज पर फेंकी जैकेट, भड़के सिंगर; वीडियो हुआ वायरल

ऑस्ट्रेलिया टूर पर गए पंजाबी सिंगर करण औजला के एडिलेड कॉन्सर्ट में एक प्रशंसक द्वारा स्टेज पर जैकेट फेंकने का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे नाराज करण ने पहले अपना गाना पूरा किया और फिर लाइव परफॉर्मेंस खराब करने के लिए प्रशंसक को फटकार लगाई। हालांकि, बाद में गुस्सा शांत होने पर उन्होंने जैकेट पर साइन करने की बात भी कही।
पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में अपने पी-पॉप कल्चर टूर (P-Pop Culture Tour) को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एडिलेड में हुए उनके कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन ने स्टेज पर जैकेट फेंक दी, जिसके बाद करण औजला नाराज हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में करण पहले अपना गाना पूरा करते हैं और इसके बाद फैन को सामने आने के लिए कहते हैं।
करण औजला ने फैन को लगाई फटकार
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि करण औजला स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। इसी दौरान एक फैन ने अपनी जैकेट स्टेज पर उनकी ओर फेंक दी। जैकेट करण के पास आकर गिरती है। करण उसे उठाते हैं और अपना गाना पूरा करते हैं।
गाना खत्म होने के बाद करण ने जैकेट फेंकने वाले फैन को सामने आने के लिए कहा। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए उससे पूछा कि उसने जैकेट क्यों फेंकी। करण ने फैन को ऐसी हरकत दोबारा नहीं करने की सलाह दी और कहा कि इस तरह की चीजों से लाइव परफॉर्मेंस के दौरान समय खराब होता है।
हालांकि, कुछ देर बाद करण का गुस्सा शांत हो गया। उन्होंने फैन से जैकेट वापस देने को कहा और यह भी कहा कि वह उस पर साइन कर देंगे। करण ने यह स्पष्ट किया कि वह सिर्फ उसी एक फैन के लिए परफॉर्म करने नहीं आए हैं और इस तरह की हरकत से पूरे शो का समय प्रभावित होता है।
View this post on InstagramA post shared by GOOD PUNJABI SONGS (@goodpunjabisongs)
इसे भी पढ़ें: 20 साल छोटी Shubhra Shetty को डेट कर रहे हैं Anurag Kashyap, खुलकर की प्यार की बातें
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
करण औजला और फैन के बीच हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई फैंस करण के समर्थन में नजर आए। यूजर्स का कहना है कि करण ने पहले अपना गाना पूरा किया और उसके बाद फैन से बात की।
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने जैकेट फेंकने की घटना को जानबूझकर की गई हरकत बताया और कहा कि लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कलाकारों की सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखना चाहिए। वहीं, कुछ लोगों ने स्थिति को बाद में शांत तरीके से संभालने के लिए करण औजला की तारीफ भी की। इसे भी पढ़ें: Kartik Aaryan की फिल्म Captain India में हुई Parvathy Thiruvothu की एंट्री, सितंबर से शुरू होगी शूटिंग
ऑस्ट्रेलिया में जारी है करण औजला का टूर
करण औजला अपने पी-पॉप कल्चर टूर के तहत ऑस्ट्रेलिया में लगातार परफॉर्म कर रहे हैं। एडिलेड कॉन्सर्ट के बाद अब उनके अगले शो 18 और 19 अगस्त को मेलबर्न में होने हैं। उनके ऑस्ट्रेलिया टूर को लेकर फैंस में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
अन्य न्यूज़














