न फेरे न मंत्र, जानिए क्या है Self Respect Wedding? सोशल मीडिया पर बढ़ा इसका ट्रेंड!

संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के विवाह के बाद सेल्फ रिस्पेक्ट वेडिंग चर्चा में है। बिना किसी पंडित, मंत्र या पारंपरिक रीति-रिवाजों के होने वाली इस शादी की शुरुआत 1925 में पेरियार के आत्मसम्मान आंदोलन से हुई थी। समानता और सहमति पर आधारित इस विवाह को तमिलनाडु तथा पुडुचेरी में कानूनी मान्यता प्राप्त है।
धीरे-धीरे जमाना मॉर्डन होता जा रहा है। Gen Z और Gen Alpha सामाजिक रीति-रिवाजों से दूर नए-नए ट्रेंड्स और मॉर्डन कल्चर को फॉलो कर रहे हैं। एक समय था जब शादी सिर्फ सात फेरे लेकर या पारंपरिक रीति-रिवाजों होती थी, अब इसका तरीका काफी बदल गया है। जहां लोग पहले ट्रेडिशनल वेडिंग की जगह कानूनी शादी के लिए कोर्ट का रुख करते थे, वे अब इस कड़ी में एक और वेडिंग ट्रेंड लेकर आ गए हैं जिसका नाम है सेल्फ रिस्पेक वेडिंग।
अब आपको वेडिंग और सेल्फ रिस्पेक्ट दोनों का आपस में कोई मेल नहीं समझ आ रहा होगा, आप भी हैरान हो गए होंगे। आखिर क्या है? आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने की सेल्फ रिस्पेक्ट वेडिंग
हालिए में सेल्फ रिस्पेक्ट वेडिंग का ट्रेंड तब शुरु हो गया है, जब डॉ. टीआरबी राजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इसको लेकर जानकारी साझा की। म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और बिजनेसवूमन काव्या मारन ने सेल्फ रिस्पेक्ट वेडिंग की है। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को माला और चेन पहनाई और वह इस तरह से शादी के बंधन में बंध गए।
क्या है सेल्फ रिस्पेक्ट वेडिंग?
इस दौरान सेल्फ रिस्पेक्ट वेडिंग को लेकर लोगों की नजर इस पर पड़ी नहीं होगी, लेकिन इसकी शुरुआत वर्ष 1925 में तमिलनाडु में ई. वी. रामासामी ‘नायकर’ पेरियार के सेल्फ रिस्पेक्ट मूवमेंट से ही हो गई थी। बता दें कि, इस शादी को तमिल भाषा में ‘सुयमरियादई थिरुमनम’ कहते हैं। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य समाज में होने वाले जातिगत भेदभाव और पुरुष प्रधान समाज को चुनौती देना था।
कैसे होती है शादी?
दरअसल, यह शादी परंपरिक रीति-रिवाजों से काफी अलग है, क्योंकि इसमें न तो कोई रस्म है, न पंडित और न ही मंत्रोच्चार। इसमें समानता, सहमति और सम्मान को सबसे आगे रखा गया है। वैसे यह थोड़ा कोर्ट मैरिज से मिलती-जुलती है, जिसमें खास दोस्तों, परिवार और गवाहों की उपस्थिति में शादी की जाती है। आजकल कपल अपनी मर्जी से एक-दूसरे को माला, चेन या अंगूठी पहनाकर रिश्ता जोड़ सकती हैं। बस इसमें फर्क इतना है कि कोर्ट मैरिज में कानून के अनुसार एक कान्ट्रैक्ट के तौर पर शादी होती है।
किन राज्यों में इस वेडिंग को कानूनी मान्यता मिली है
आपको बताते चलें कि, सेल्फ रिस्पेक्ट मूवमेंट की शुरुआत तमिलनाडु से हुई थी, इसलिए इस राज्य में हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 में धारा 7-A को जोड़कर इसे कानूनी मान्यता दी गई है। इसके अतिरिक्त केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी यह शादी की जा सकती है।
अन्य न्यूज़














