फिल्म जगत के सितारों ने मशहूर गायक प्रिंस को दी श्रद्धांजलि

मुंबई। अभिषेक बच्चन, माधुरी दीक्षित नेने और रितिक रौशन सहित हिन्दी फिल्म जगत के कई अन्य सदस्यों ने प्रतिष्ठित अमेरिकी गायक प्रिंस की अचानक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। संगीत की दुनिया की सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक माने जाने वाले 57 वर्षीय गायक मिन्नेसोटा में मृत मिले थे। उनकी मृत्यु की खबर आने के बाद सितारों ने माइक्रो-ब्लागिंग साइट ट्विटर पर ‘पर्पल रेन’ के गायक को श्रद्धांजलि दी।
अभिषेक ने लिखा कि प्रिंस हमारी पीढ़ी के महानतम संगीतकारों में से एक थे। उनकी आत्मा को शांति मिले। रितिक ने उन्हें संगीत की दुनिया का बादशाह कहा है। उन्होंने लिखा है कि प्रिंस की आत्मा को शांति मिले। आप वास्तव में बादशाह थे। हजारों लोगों के अच्छे और बुरे समय में दोस्त होने के लिए धन्यवाद। माधुरी ने लिखा है, ‘‘एक दिग्गज नहीं रहे। प्रिंस की आत्मा को शांति मिले। दुनिया भर के संगीतकारों की पीढ़ियां उनसे प्रेरित हुयी। पर्पल रेन मेरा पसंदीदा गीत है।’’ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने कहा कि उनकी मृत्यु से संगीत जगत को नुकसान हुआ है। उनकी मृत्यु पर फराह खान, ऐश्वर्या आर धनुष, अरशद वारसी और निर्देशक साजिद खान ने भी ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है।
अन्य न्यूज़