तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म हसीन दिलरुबा जुलाई में होगी नेटफ्लिक्स पर रिलीज
तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ नेटफ्लिक्स पर जुलाई में रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स ने इस साल की शुरुआत में फिल्म के उसके मंच पर रिलीज होने की जानकारी दी थी।
मुंबई।अभिनेत्री तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ दो जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन विनील मैथ्यू ने किया है। यह एक महिला पर केन्द्रित कहानी है, जिस पर अपने पति की हत्या का आरोप है। पन्नू ने ट्विटर पर फिल्म का टीज़र साझा करते हुए यह घोषणा की। फिल्म में विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे भी नजर आएंगे।
Kahani Aashiqana. Raaz Katilana.#HaseenDillruba coming soon. Only on Netflix. #TheUltimateKaunspiracy pic.twitter.com/fMGgM8J1K1
— taapsee pannu (@taapsee) June 3, 2021
इसे भी पढ़ें: 5जी प्रौद्योगिकी के खिलाफ याचिका पर संक्षिप्त नोट दाखिल करें जूही चावला: HC
अदाकारा ने ट्वीट किया, ‘‘ कहानी आशिकाना। राज़ कातिलाना। हसीन दिलरुबा जल्द आ रही है। सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।’’ कनिका ढिल्लों ने फिल्म की कहानी लिखी है और इसके निर्माता आनंद एल राय के बैनर ‘कलर येलोप्रोडक्शंस’ के तहत इसका निर्माण किया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने इस साल की शुरुआत में फिल्म के उसके मंच पर रिलीज होने की जानकारी दी थी।
अन्य न्यूज़