समझ नहीं पा रही कि भारत किस दिशा में जा रहा है: अदिति राव हैदरी

Hope India understands what it's becoming: Aditi Rao Hydari

फिल्म “पद्मावती” पर जारी विवाद के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने कहा कि वह समझ नहीं पा रही हैं कि भारत एक देश के तौर पर किस दिशा में जा रहा है।

मुंबई। फिल्म “पद्मावती” पर जारी विवाद के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने कहा कि वह समझ नहीं पा रही हैं कि भारत एक देश के तौर पर किस दिशा में जा रहा है। संजय लीला भंसाली की विवादों में घिरी इस फिल्म में अदिति अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। उन्होंने उन लोगों पर सवाल उठाया है जो देश में महिलाओं के साथ प्रतिदिन होने वाली हिंसा पर “गुस्सा” नहीं होते।

अदिति ने ट्विटर पर लिखा, “लोगों को उस वक्त गुस्सा क्यों नहीं आता जब महिलाओं का बलात्कार होता है, उन्हें बेचा जाता है, उनसे हिंसा की जाती है, उन्हें भ्रूण में ही मार दिया जाता है। मुझे यह समझ नहीं आता। “मुझे अपने देश से प्यार है, लेकिन मैं अब इसे समझ पाने में असमर्थ हूं। मुझे लगता है कि मेरा देश समझ रहा होगा कि वह क्या बनता जा रहा है। क्या मुझे अपना देश वापस मिल सकता है।” फिल्म पर गहराते विवाद के चलते इसकी रिलीज को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़