Ikka Netflix Release Date | 'दामिनी' के 33 साल बाद फिर वकील बनेंगे Sunny Deol, Akshaye Khanna के साथ सस्पेंस से भरा कोर्टरूम ड्रामा

Sunny Deol
Instagram Sunny Deol
रेनू तिवारी । Jun 13 2026 4:03PM

ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स ने शनिवार को घोषणा की कि सनी देओल और अक्षय खन्ना अभिनीत अदालती ड्रामा फिल्म ‘इक्का’ 10 जुलाई को रिलीज होगी। निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म लगभग तीन दशक बाद दोनों अभिनेताओं को फिर से एक साथ पर्दे पर ला रही है।

मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने शनिवार को अपनी आगामी फिल्म ‘इक्का’ की आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। सनी देओल और अक्षय खन्ना के दमदार अभिनय से सजी यह कोर्टरूम ड्रामा (अदालती ड्रामा) फिल्म 10 जुलाई, 2026 को सीधे डिजिटल स्क्रीन पर दस्तक देने जा रही है। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म कई मायनों में ऐतिहासिक है। यह न सिर्फ सनी देओल की ओटीटी की दुनिया में पहली फिल्म (ओटीटी डेब्यू) है, बल्कि कई बड़े कलाकारों की शानदार वापसी का जरिया भी बन रही है।

इसे भी पढ़ें: कभी TRP में Top 5 पर था Deepika Singh का हिट शो Mangal Lakshmi, अब अचानक हो रहा है Off-Air

निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म लगभग तीन दशक बाद दोनों अभिनेताओं को फिर से एक साथ पर्दे पर ला रही है। इससे पहले दोनों निर्देशक जेपी दत्ता की 1997 में रिलीज़ हुई युद्ध-आधारित फिल्म ‘बॉर्डर’ में साथ दिखाई दिए थे।

फिल्म ‘इक्का’ में सनी देओल ने एक प्रसिद्ध वकील की भूमिका निभाई है जिसे अपने अतीत से जुड़े एक व्यक्ति का बचाव करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इस व्यक्ति की भूमिका अक्षय खन्ना निभा रहे हैं। यह मामला उनके सिद्धांतों और परिवार दोनों को कठिन परीक्षा में डाल देता है। फिल्म में तिल्लोतमा शोम लोक अभियोजक की भूमिका में हैं, जो सनी देओल के किरदार के खिलाफ अदालत में पेश होंगी। वहीं, दीया मिर्जा सनी देओल की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। यह ओटीटी की दुनिया में सनी देओल की पहली फिल्म है, साथ ही 33 वर्षों बाद वह फिर से किसी फिल्म में वकील की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: Haridwar में Emraan Hashmi की फिल्म की शूटिंग के दौरान क्यों मचा बवाल?

इससे पहले उन्होंने 1993 में आई फिल्म ‘दामिनी’ में वकील का किरदार निभाया था। निर्देशक मल्होत्रा ने कहा कि यह विषय कई वर्षों से उनके दिल के बेहद करीब रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘एक कहानीकार के रूप में मैं हमेशा ऐसी कहानियों की तलाश में रहता हूं जो मुझे भावनात्मक और रचनात्मक दोनों स्तरों पर चुनौती दें तथा ‘इक्का’ ऐसी ही एक यात्रा रही है। मैं हमेशा से अदालती ड्रामा फिल्मों का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं।’’ ‘नेटफ्लिक्स इंडिया’ (कंटेंट) की उपाध्यक्ष मोनिका शेरगिल ने कहा कि यह फिल्म इस ओटीटी मंच के लिए एक महत्वपूर्ण और विशेष उपलब्धि है।

उन्होंने कहा, ‘‘इक्का में वह सबकुछ है जो दर्शकों को एक बेहतरीन अदालती ड्रामा में पसंद आता है-ऊंचे दांव, नैतिक जटिलताएं और भावनात्मक टकराव। मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक रोमांचक कहानी के माध्यम से न्याय, सत्य और जवाबदेही जैसे विषयों की पड़ताल करती है, जो अंत तक दर्शकों में उत्सुकता बनाए रखती है...।

All the updates here:

अन्य न्यूज़