कभी TRP में Top 5 पर था Deepika Singh का हिट शो Mangal Lakshmi, अब अचानक हो रहा है Off-Air

Deepika Singh
Instagram
एकता । Jun 12 2026 6:24PM

दीपिका सिंह का लोकप्रिय टीवी सीरियल 'मंगल लक्ष्मी' जल्द ही ऑफ-एयर होने जा रहा है, जिसकी पुष्टि हो गई है। टीआरपी में टॉप पर रह चुके इस शो को अब एक्ट्रेस ईशा सिंह का नया सीरियल 'जूही मुई' रिप्लेस करेगा, जो 29 जून से टेलीकास्ट होगा।

एक्ट्रेस दीपिका सिंह के मशहूर सीरियल 'मंगल लक्ष्मी' को लेकर पिछले कई दिनों से बंद होने की खबरें आ रही थीं, जिन पर अब मुहर लग गई है। यह शो एक समय पर टीआरपी के मामले में टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा था और इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स इसे दिन में दो स्लॉट में भी दिखाने लगे थे।

पिछले कुछ दिनों से शो की कहानी में लगातार बड़े बदलाव किए जा रहे थे, जिसके बाद आखिरकार मेकर्स और चैनल ने 'मंगल लक्ष्मी' के सफर को खत्म करने का फैसला कर लिया है। हालांकि, शो का आखिरी एपिसोड कब शूट और टेलीकास्ट होगा, इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है। दीपिका सिंह के फैंस के लिए यह खबर वाकई किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

इसे भी पढ़ें: KALA HIRAN फिल्म पर भड़के Salman Khan, रिलीज पर रोक लगाने के लिए पहुंचे Delhi High Court

ईशा सिंह का नया शो 'जूही मुई' करेगा रिप्लेस

'मंगल लक्ष्मी' के बंद होने के साथ ही यह भी साफ हो गया है कि कौन सा नया सीरियल इसकी जगह लेने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ईशा सिंह का नया शो 'जूही मुई' आगामी 29 जून से टीवी पर टेलीकास्ट होने जा रहा है। इसका सीधा मतलब यह है कि 'मंगल लक्ष्मी' जून के आखिरी हफ्ते से पहले ही टीवी स्क्रीन से विदा ले लेगा।

इसे भी पढ़ें: Haridwar में Emraan Hashmi की फिल्म की शूटिंग के दौरान क्यों मचा बवाल?

बेहद दिलचस्प होगी 'जूही मुई' की कहानी

'मंगल लक्ष्मी' की जगह लेने आ रहे सीरियल 'जूही मुई' में ईशा सिंह एक बेहद अनोखा और अलग किरदार निभाने वाली हैं। कहानी एक ऐसी 'स्पेशल चाइल्ड' लड़की के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसे उसके पिता ने हमेशा बाहरी दुनिया से छिपाकर और बचाकर रखा है। लेकिन यह लड़की असल जिंदगी में एक कामयाब वकील बनने का सपना देखती है। अब वह समाज की बंदिशों को तोड़कर अपने इस सपने को कैसे पूरा करेगी, यह देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़