इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड का आयोजन मलेशिया में होगा आयोजन

भोजपुरी सिनेमा बढ़ावा देने के उद्देश्य इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड का आयोजन 21 जुलाई को मलेशिया में होगा। इस अवार्ड शो में भोजपुरी फिल्म जगत के कई नामी हस्ती मौजूद रहेंगे।
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा बढ़ावा देने के उद्देश्य इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड का आयोजन 21 जुलाई को मलेशिया में होगा। इस अवार्ड शो में भोजपुरी फिल्म जगत के कई नामी हस्ती मौजूद रहेंगे। भोजपुरी मेगास्टार मनोज तिवारी, सुपरस्टार रवि किशन, दिनेशलाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, खेसारीलाल यादव, विनय आनंद, कृष्णा अभिषेक, अरविन्द अकेला कल्लू, रितेश पांडे, मधु शर्मा, मोनालिसा, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह, पायल रोहतगी, शिविका दिवान, श्यामली, शुभी शर्मा, राकेश मिश्रा के अलावा कई अन्य लोग इस अवार्ड शो में मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। हिन्दी फिल्मों से सुनील शेट्टी के अलावा कई और नामी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
अन्य न्यूज़












