झूठ है सुशांत सिंह राजपूत के डिप्रेशन में होने वाली खबरें? 21 जनवरी के इस वीडियो से सामने आया सच

ss
रेनू तिवारी । Aug 14 2020 4:44PM

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बातें की जा रही है कि वह डिप्रेशन में थे या उनका परिवार के साथ कोई विवाद था, वीडियो देखकर आप कहोगे की वह सारी बाते गलत है। परिवार के साथ इतने खुश सुशांत आखिर डिप्रेशन में कैसे हो सकते हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड केस में दिन पर दिन एक नयी जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में  सुशांत सिंह राजपूत का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप दंग रह जाएगे। वीडियो 21 जनवरी 2020 का है जब सुशांत अपनी बहन से मिलने पंचकुला गये थे। जिस तरह की सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बातें की जा रही है कि वह डिप्रेशन में थे या उनका परिवार के साथ कोई विवाद था, वीडियो देखकर आप कहोगे की वह सारी बाते गलत है। परिवार के साथ इतने खुश सुशांत आखिर डिप्रेशन में कैसे हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत ने एजेंसी को क्यों दिए 60 लाख? एक्टर की टैलेंट मैनेजर से ईडी ने की पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत के दो ताजा वीडियो सामने आये हैं। वीडियो पंचकुला के है जब सुशांत अपनी बहन से मिलने चंड़ीगढ़ कार से गये थे। वह खुद कार ड्राइव कर रहे हैं। इसमें आप देख सकते है कि सुशांत गाना गुनगुनाते हुए अपनी बहन मीतू सिंह के साथ अपनी बड़ी बहन के पास जा रहे हैं। सुशांत बड़ ही खुश नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी वीडियो में सुशांत को भगवान कृष्ण का गाना गाते देखा जा सकता है। अब ये वीडियो सामने आने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की डिप्रेशन में होने वाली पुलिस की थ्योरी पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल हो रहै 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला दिन पर दिन उलझता जा रहा है। आज से दो महीने पहले 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके घर में पंखें से लटका मिला था। घर में जांच करने गयी मुंबई पुलिस ने सुशांत की डेड बॉडी को देखकर  कहा कि ये सुसाइड का मामला है। सुशांत ने आखिर सुसाइड क्यों की इस बाद पर 45 दिनों तक एक लंबी बहस चली। सिनेमा के लोगों ने और सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका ने अपने बयान में कहा कि सुशांत सिह राजपूत डिप्रेशन में थे। 

इसे भी पढ़ें: दिशा सलियान के पिता ने 3 लोगों के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत, सुशांत के साथ नाम जुड़ने से परेशान

14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कुछ मिनटों बाद ही पुलिस ने मीडिया से मौत का कारण सुसाइड बता दिया जिसके बाद पूरे 45 दिनों तक टीवी पर सुशांत को डिप्रेशन का शिकार कहकर ही खबरें चलती रही और सुशांत की मौत का कारण नेपोटिस्म का बनाया जाता रहा, लेकिन 29 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने इस केस को एक नया मोड़ दे दिया। सुशांत के पिता ने बिहार के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी। आरोप लगाया कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया और 15 करोड़ की हेराफेरी की।

दूसरी तरफ रिया ने इन आरोपो को खारिज करते हुए सुशांत को डिप्रेशन का शिकार और सुशांत के परिवार को ही सुशांत का विरोधी बताया। रिया ने सुशांत के पिता और बहन की छवी भी खराब करने की कोशिश की कुछ पुराने वाह्टअप संदेशों के स्क्रीन शॉट शेयर करके।   

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़