तैमूर से ज्यादा क्यूट हैं करीना कपूर के छोटे नवाब, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

jahangir ali khan is more cute than taimur ali
प्रतिरूप फोटो

करीना ने अब हाल ही में अपने दूसरे बेटे जहांगीर की फोटो शेयर की है। इसके बाद से ही वह भी सोशल मीडिया पर छा गए हैं।

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान अपने जन्म से सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि, इसी साल जनवरी में करीना दूसरे बेटे की मां बनी हैं। करीना ने अब हाल ही में अपने दूसरे बेटे जहांगीर की फोटो शेयर की है। इसके बाद से ही वह भी सोशल मीडिया पर छा गए हैं। तैमूर और उनके छोटे भाई जहांगीर की सोशल मीडिया पर लोग तुलना कर रहे हैं। जहांगीर की क्यूटनेस के लोग कायल हो गए हैं। कोई कह रहा है कि जहांगीर तैमूर से ज्यादा क्यूट है तो कोई तैमूर को ज्यादा क्यूट बता रहा है। 

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर बोलीं, फिल्म शमशेरा में मेरा किरदार काफी अहम 

जहांगीर का एक और फोटो सामने आया है। इस फोटो में वह नैनी की गोद में नजर आ रहे हैं। करीना ने जहांगीर के 6 महीने के जन्मदिन पर फोटो शेयर की है। इस फोटो को देखने के बाद फैंस जहांगीर की क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं।

इस दौरान तैमूर ने भी मीडिया को पोज दिए। मालदीव में करीना सैफ के साथ हाल ही में जन्मदिन मनाकर वापस लौटी हैं। वहीं करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान भी नजर आएंगे। 

इसे भी पढ़ें: दीपिका-कटरीना के सवाल पर जब बोली थीं करीना कपूर 

बता दें कि करीना इन दिनों अपना वजन कम करने में लगी हुई हैं। प्रेग्नेंसी के बाद करीना का वजन काफी ज्यादा बढ़ गया है। जिसे कम करने के लिए वह खूब पसीना बहा रही हैं। इसके अलावा करीना की किताब प्रेग्नेंसी बाइबल भी हाल ही में रिलीज हुई है। जिसको लेकर भी करीना ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़