'ये मेरे हैं'… Engagement Ring दिखाकर Jasmine Sandlas ने स्टेज पर किया प्यार का सरेआम इजहार

पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने अपने म्यूजिक टूर के दौरान स्टेज पर अपनी सगाई का एलान कर फैंस को चौंका दिया और पहली बार अपने मंगेतर शेखर चौधरी से मिलवाया। जैस्मीन ने इस रिश्ते को पूरी तरह सीक्रेट रखा था, और शेखर चौधरी के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है क्योंकि वह लाइमलाइट से दूर रहते हैं।
इन दिनों सोशल मीडिया पर जैस्मीन सैंडलस अपने म्यूजिक टूर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। जैस्मीन का ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ में पहुंचे फैंस को शानदार म्यूजिक परफॉर्मेंस तो देखने को मिला ही बल्कि एक बड़ा सरप्राइज भी मिला।
दरअसल, सिंगर ने स्टेज पर ही अपनी सगाई का ऐलान किया है, जिसने सभी को इमोशनल कर दिया। इस कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर ने अपने फैंस को पहली बार एंगेजमेंट रिंग दिखाई और पहली बार अपने मंगेतर शेखर चौधरी को सबसे सामने इंट्रोड्यूस किया। अब सभी के मन में ये सवाल चल रहा है कि कौन हैं शेखर चौधरी, जो जैस्मीन से शादी करने वाले हैं।
स्टेज पर खास पल
कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन ने शेखर को स्टेज पर बुलाया, उनका हाथ थामा और गर्व से उन्हें फैंस से मिलवाया। उन्होंने कहा, 'ये वही इंसान है जिन्होंने मुझे रिंग पहनाई है, ये मेरे हैं।' तेजी से सोशल मीडिया पर ये पल वायरल हो रहा है और फैंस इस खबर पर खूब खुशी जता रहे हैं।
कौन हैं शेखर चौधरी?
गौरतलब है कि जैस्मीन सैंडलस सोशल मीडिया और पब्लिक लाइफ में काफी एक्टिव नजर रहती है, वहीं शेखर चौधरी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है। वैसे वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े नहीं हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं।
रिश्ता रखा पूरी तरह सीक्रेट
अभी तक सिंगर ने मंगेतर के बारे में कोई खास जानकारी शेयर नहीं की है। आखिर शेखर का काम, बैकग्राउंड या दोनों की मुलाकात कैसे हुई- इन सब बातों की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लंबे समय से सिंगर ने इस रिश्ते को पूरी तर सीक्रेट रखा था और स्टेज पर यह उनका पहला पब्लिक अपीयरेंस था।














