करण कुंद्रा के घर बजने वाली है शहनाई? तेजस्वी को लेकर कुंद्रा परिवार ने दिया बड़ा बयान

तेजरान के नाम से ट्रेंड कर रहे तेजस्वी और करण बिग बॉस में काफी रोमांस करते हुए नजर आए है। दोनों का रिश्ता गहरा भी बिग बॉस के हाउस में ही हुआ था और धीरे-धीरे एक-दूसरे के सामने अपनी फिलिंगस शेयर की थी।
रियलिटी टेलीविजन शो बिग बॉस 15 के दो सबसे मजबूत कंटेस्टेट करण कुंद्रा औऱ तेजस्वी प्रकाश इस समय इंडियन टेलिवीजन शो के सबसे पसंदीदी लवबर्ड बन गए हैं। जहां तेजस्वी शो की विजेता बनकर उभरी है वहीं करण कुंद्रा प्रतीक सहजपाल के बाद दूसरे रनर-अप के रूप में रहे। तेजरान के नाम से ट्रेंड कर रहे तेजस्वी और करण बिग बॉस में काफी रोमांस करते हुए नजर आए है। दोनों का रिश्ता गहरा भी बिग बॉस के हाउस में ही हुआ था और धीरे-धीरे एक-दूसरे के सामने अपनी फिलिंगस शेयर की थी। जब शो में दोनों के माता-पिता से बातचीत हुई तो उनके परिवार वालों ने भी उनके रिश्ते को मंजूरी दे दी थी।
इसे भी पढ़ें: अली अब्बास जफर ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस, कहा- 'आज फिल्म्स' के साथ आगे बढ़ेगा मेरा सफर
अब, एक नया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें करण के माता-पिता को रविवार रात ग्रैंड फिनाले के बाद बिग बॉस 15 के सेट से बाहर निकलते देखा गया था। पपराजी ने करण के पिता एसपी कुंद्रा से तेजस्वी के साथ अपने बेटे की शादी की प्लानिंग के बारे में पूछते हुए देखा गया है। वह उन्हें यह कहते हुए जवाब दे रहे हैं कि अगर सब कुछ ठीक रहा को वह जल्द ही उनकी शादी कर देंगे। इस बीत करण और तेजस्वी को मंगलवार रात बालाजी टेलीफिल्म्स के ऑफिस में स्पॉट किया गया था। बता दें कि, तेजस्वी सुपरनैचुरल थ्रिलर नागिन 6 सीरियल में दिखाई देंगी। इसे एकता कपूर ने अपने बैनर बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत निर्देशित किया है। बता दें कि, कलर्स टीवी चैनल के लिए उच्च टीआरपी प्राप्त करने वाले पांच सीज़न के साथ यह शो एक बड़ी सफलता रही है। तेजस्वी ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई थी वहीं करण गुलाबी स्वेटशर्ट और ग्रे पेंट में कैजुअल लुक में नजर आए। करण ने पापराज़ी को उनकी जोड़ी की तारीफ करने के लिए धन्यवाद भी दिया। साथ ही, जब करण के पिता ने बिग बॉस 15 के घर के अंदर जोड़े के साथ एक वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की थी, तो उन्होंने यह कहते हुए उनके रिश्ते को मंजूरी दे दी थी, वह अब परिवार के दिल में है। करण ने तब तेजस्वी को चिढ़ाते हुए कहा था, "मेरे प्यो ने आजतक किसी लड़की के बारे में ऐसा कुछ नहीं कहा है"।














