'98% संतों जैसा सब्र', Katrina Kaif ने Vicky Kaushal के बर्थडे पर खोला राज, बेटे Vihan की फोटो Viral

Katrina Kaif on Vicky Birthday
Instagram

विक्की कौशल के 38वें जन्मदिन पर पत्नी कैटरीना कैफ ने एक भावुक पोस्ट में उनके '98% संतों जैसे सब्र' की तारीफ की। इस खास मौके पर कपल ने पहली बार अपने बेटे विहान कौशल की झलक भी फैंस के साथ साझा की, जिससे उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं।

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने 16 मई, 2026 को अपना 38वां जन्मदिवस मनाया है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने पति के लिए दिल को छू लेने वाला नोट लिखा। 

पोस्ट में कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के लिए क्या लिखा?

अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कैटरीना कैफ ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे…. वही जगह, दो साल बाद, और कितना कुछ बदल गया है… प्रार्थना, सब्र और विश्वास… और आज, हम तुम्हारे जन्मदिन को बहुत ज्यादा खुशी के साथ मना रहे हैं, हमारे नन्हे फरिश्ते के साथ… मेरा दिल भरा हुआ है और मैं शुक्रगुजार हूं…'।

उन्होंने आगे लिखा कि, 'पिछले कुछ सालों से, तुम ताकत, प्यार और रोशनी के एक मजबूत सहारे रहे हो, 99% समय( ठीक है, शायद 98%) संतों जैसा सब्र रखते हुए। मैं तुमसे सिर्फ इसलिए प्यार नहीं करती कि तुम कौन हो, एक बेहतरीन इंसान जिसकी ईमानदारी मिलना मुश्किल है, बल्कि इसलिए भी कि तुम मेरे उन अनगिनत सवालों के जवाब देते हो जिनके जवाब तुम्हें शायद पता भी न हों… अब, तुम पौराणिक कथाओं, AI, वॉटरप्रूफिंग, मेकअप, सेहत, बिजनेस, आम तौर पर सभी ‘क्या होगा अगर’ वाली स्थितियों, और इनके बीच की हर दूसरी चीज के एक्सपर्ट बन गए हो'।

सबसे खास बर्थडे सेलिब्रेशन का केक

दिल को छू लेने वाली कैटरीना की पोस्ट पर फैंस भर-भर के प्यार दे रहे हैं। इस प्यारे नोट के साथ, कैटरीना ने विक्की के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत झलक भी दिखाईं। इन तस्वीरों में उनके बच्चे की एक झलक और  विक्की के लिए एक खास केक नजर आ रहा है, जिस पर लिखा था,  'हैप्पी बर्थडे पापा'।

कैटरीना-विक्की ने बेटे विहान की झलक दिखाई

इन तस्वीरों में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एक पार्क में एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने यलो लिनन ड्रेस पहनी थी, वहीं विक्की ब्लू कैमोफ्लाज जैकेट पहने दिखाई दे रहे हैं। कैमरा से अपना चेहरा छिपाते हुए, इस कपल ने अपने बेटे, विहान कौशल की भी एक छोटी सी झलक शेयर की।

 

विक्की कौशल का वर्क फ्रंट

विक्की कौशल जल्द ही 'लव एंड वॉर' फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट भी अहम किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 को रिलीज होगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़