लता मंगेशकर 10-12 दिन आईसीयू में रहेंगी, कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ डॉक्टर ने दी जानकारी

Lata Mangeshkar

भतीजी रचना ने news18 से बातचीत करते हुए बताया दीदी की हेल्थ स्टेबल है। वो अलर्ट हैं। भगवान बेहद दयालु है। लता दीदी विनर है। हम उन्हें सालों से जानते हैं। मैं देशभर के उनके सभी फैंस को धन्यवाद देना चाहती हूं जो उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

बॉलीवुड की मशहूर गायिका लता मंगेशकर की कोरोना से संक्रमित होने की खबर आने के बाद उन्हें बीते शनिवार (8 जनवरी) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 92 साल की लता मंगेशकर डॉक्टरों की निगरानी में है। लता दीदी के फैंस उलके लिए दुआ कर रहे हैं कि, जल्दी ही वह ठीक हो जाएं। लता मंगेशकर की स्वास्थ्य की जानकारी उनकी भतीजी रचना ने दी। उन्होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और वह रिकवर कर रही हैं।

भतीजी रचना ने news18 से बातचीत करते हुए बताया दीदी की हेल्थ स्टेबल है। वो अलर्ट हैं। भगवान बेहद दयालु है। लता दीदी विनर है। हम उन्हें सालों से जानते हैं। मैं देशभर के उनके सभी फैंस को धन्यवाद देना चाहती हूं जो उनके लिए दुआ कर रहे हैं। जब सब दुआ करते हैं तो कुछ भी गलत नहीं हो सकता। डॉक्टर शानदार काम कर रहे हैं। ब्रीच कैंडी अस्पताल की डॉक्टर प्रतीत समधनी ने भी बयान जारी किया है। लता दीदी के इलाज के लिए बेस्ट डॉक्टर्स को बुलाया गया है। उनका इलाज कर रहे हैं।

कोरोना के साथ लता दीदी को निमोनिया भी हुआ

 लता मंगेशकर धीरे धीरे ठीक हो रही हैं। लेकिन अभी फिलहाल परिवार को उनसे मिलने की इजाजत नहीं है। लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने उनकी हेल्थ रिपोर्ट शेयर की। डॉक्टर प्रतीत समधनी की ओर से जानकारी दी गई कि लता मंगेशकर फिलहाल 10-12 दिनों के लिए आईसीयू ऑब्जर्वेशन में रहेंगी। सिंगर को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ है।

सुरों की मलिका

 बॉलीवुड में अपनी गायकी का जादू बिखेरने वाली लता मंगेशकर देश में ही नहीं विदेशों में भी मकबूल हैं। 28 सितंबर 1929 को पैदा हुई लता मंगेशकर का बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में योगदान बहुत अहम रहा है। लता मंगेशकर ने अपने 78 साल के करियर में 25000 गाने गाए हैं। लता मंगेशकर को भारत रत्न और दादा साहब फाल्के अवार्ड से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा भी उन्हें कई नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड  से सम्मानित किया जा चुका है। लता मंगेशकर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़