आखिरकार घर लौट आए... पॉक्सो मामले में Rohit Chandel को जमानत, दोस्त Madirakshi Mundle ने किया भावुक पोस्ट

नाबालिग से मारपीट और पीछा करने के पॉक्सो मामले में टीवी अभिनेता रोहित चंदेल को जमानत मिल गई है। जेल से घर लौटने पर उनकी सह-कलाकार और दोस्त मदिराक्षी मुंडले उनसे मिलने पहुंचीं और भावुक पोस्ट लिखकर उनका समर्थन किया। इस मामले के बाद रोहित को टीवी धारावाहिक सैराब से हटा दिया गया था।
टीवी अभिनेता रोहित चंदेल को पॉक्सो मामले में जमानत मिल गई है। रोहित पर एक नाबालिग लड़की का पीछा करने, उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप लगे थे। इस मामले में मुंबई की पंत नगर पुलिस ने उनके खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया था।
मामले के बाद रोहित चंदेल को कई दिनों तक हिरासत में रहना पड़ा। कुछ दिन पहले उन्हें जमानत मिली, जिसके बाद वह घर लौट आए हैं।
मदिराक्षी मुंडले मिलने पहुंचीं
रोहित के घर लौटने के बाद उनकी दोस्त और अभिनेत्री मदिराक्षी मुंडले उनसे मिलने पहुंचीं। उन्होंने रोहित के साथ अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं और उनके मुश्किल समय को याद करते हुए भावुक पोस्ट लिखा।
मदिराक्षी ने कहा कि वह सिर्फ कल्पना कर सकती हैं कि उनके दोस्त ने उन मुश्किल दिनों में किन हालातों का सामना किया होगा। उन्होंने लिखा कि किसी अपने को इतनी परेशानी से गुजरते देखना आसान नहीं होता, जबकि आप सिर्फ उसके लिए प्रार्थना और उम्मीद ही कर सकते हैं।
View this post on InstagramA post shared by Madirakshi 9 (@madirakshi_)
इसे भी पढ़ें: ख्वाब हो तुम या...BRICS में बॉलीवुड का तड़का, गाना गाने लगे मलेशियाई PM
हर कहानी को हर पक्ष से सुना जाना चाहिए
मदिराक्षी ने अपनी पोस्ट में कहा कि हर कहानी को उसके हर पक्ष से सुना जाना चाहिए। हर व्यक्ति की बात रखने का मौका मिलना चाहिए और किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले हर इंसान को समझने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने आगे लिखा कि इतने दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार रोहित चंदेल घर लौट आए हैं।
इसे भी पढ़ें: Churchgate में Ameesha Patel के घर हुई 5 लाख रुपये की चोरी, मां की शिकायत पर नौकर पकड़ा गया
‘सैराब’ में साथ काम कर चुके हैं दोनों
मदिराक्षी मुंडले और रोहित चंदेल ने टीवी धारावाहिक ‘सैराब’ में मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि, रोहित पर मामला दर्ज होने के बाद उन्हें धारावाहिक से हटा दिया गया था और उनकी जगह कृष्णा कौल को लिया गया। अब ‘सैराब’ भी जल्द खत्म होने वाला है। धारावाहिक का आखिरी एपिसोड इसी महीने छोटे पर्दे पर प्रसारित होगा।
We're now on WhatsApp. Click to join.
अन्य न्यूज़













