सबसे जहरीली नागिन 'विशाखा' बनने वाली है मां, पति के साथ करवाया फोटोशूट

Visakha
रेनू तिवारी । Jan 12 2021 12:52PM

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी टीवी की दुनिया की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस है। एकता कपूर की नागिन सीरीज से जहरीली नागिन विशाखा के नाम से घर घर में मशहूर हुई अनीता हसनंदानी के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली हैं।

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी टीवी की दुनिया की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस है। एकता कपूर की नागिन सीरीज से जहरीली नागिन विशाखा के नाम से घर घर में मशहूर हुई अनीता हसनंदानी के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबरे साझा की थी। वह अपने पति रोहित रेड्डी के साथ काफी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती थी। हाल ही में उन्होंने अपने बेबी बंप और पति रोहित रेड्डी के साथ एक शानदार फोटोशूट करवाया है। 

इसे भी पढ़ें: फिल्मों में आने से पहले 90 किलो की थी सारा अली खान, ऐसे किया है अपना जीरो फीगर

अपने पति रोहित रेड्डी के साथ अनीता हसनंदानी ने एक अनोखा फोटोशूट करवाया, जहां वे ऑल-व्हाइट में डेकोरेट थीं। अनीता अपनी सफेद ऑफ-शोल्डर बेल-स्लीव वाली क्रॉप टॉप में वाइट स्कर्ट के साथ पोज़ देती हुई नजर आ रही है। वह इस लुक में  किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने बालों को बहुत अच्छे से कैरी किया हुआ था। ढीले कर्ल के साथ उनके बाल आधे बंधे हुए थे, जिसमें पीछे की तरफ फूल थे। वह अपने 8 महीने के बेबी बंप को पूरे प्यार के साथ संभालती वजर आ रही  है साथ ही वह अनूठे-प्यार वाले प्यारे एक्सप्रेशंस भी दे रही है। साथ में उनके पति रोहित ने  नीले रंग की डेनिम के साथ एक सफेद शर्ट पहनी थी। 

इसे भी पढ़ें: अनुष्का और विराट की बेटी की पहली तस्वीर चाचा ने की शेयर, मिनटों में हुई वायरल  

नागिन एक्ट्रेस अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी ने 10 अक्टूबर 2020 को गर्भावस्था की घोषणा की तब से वे दुनिया में अपने छोटे बच्चे का स्वागत करने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटिड हैं। अनीता अपने सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह कभी भी अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करने का मौका नहीं छोड़ती हैं। अनीता को लगभग रोज पोस्ट करते देखा जा सकता है। उन्हें सकारात्मकता और खुशी फैलाने के साथ इस रोलरकोस्टर की सवारी का आनंद लेते देखा जा सकता है।  

 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़