क्या आप जानते है नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपनी नन्हीं परी का नाम क्या रखा?

neha-dhupia-angad-bedi-kept-her-daughter-name-meher
[email protected] । Nov 20 2018 3:33PM

बॉलीवुड की अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनके अभिनेता पति अंगद बेदी ने अपनी बेटी का नाम मेहर धूपिया बेदी रखा है। दंपति की पहली संतान का जन्म 18 नवंबर को हुआ। धूपिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी का नाम साझा किया।

मुंबई। बॉलीवुड की अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनके अभिनेता पति अंगद बेदी ने अपनी बेटी का नाम मेहर धूपिया बेदी रखा है। दंपति की पहली संतान का जन्म 18 नवंबर को हुआ। धूपिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी का नाम साझा किया। साथ ही उन्होंने बच्ची के पैरों की तस्वीर भी साझा की जिसमें जुराबों पर “हैलो वर्ल्ड” लिखा हुआ है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “मेहर धूपिया बेदी दुनिया को हैलो कह रही हैं।” धूपिया (37) और बेदी (35) इस साल 10 मई को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे।

बता दें, नेहा और अंगद बेदी ने इसी साल 10 मई को सीक्रेट वेडिंग की थी और तभी से अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। यह खबर आग की तरह फैली थी मगर कपल ने इस पर हामी भरने से इंकार कर दिया था। खबर थी कि नेहा शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं इसलिए उन्होंने जल्दबाजी में अंगद से शादी कर ली।

All the updates here:

अन्य न्यूज़