अब श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करेंगे रणबीर कपूर, 26 जनवरी 2023 है दोनों के लिए खास दिन
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म की शूटिंग दिल्ली में हो चुकी है। जबकि फिल्म की घोषणा दिसंबर 2019 में की गई थी कोरोनवायरस महामारी के कारण शूटिंग और इसकी रिलीज स्थगित होती रही। अब रणबीर और श्रद्धा-स्टारर 26 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में उतरेगी।
रणबीर कपूर एक ऐसे अभिनेता हैं जो बहुत कम फिल्में करते हैं लेकिन उनकी अधिकतर फिल्में सुपरहित होती हैं। लंबे समय से एक्टर पर्दे पर दिखायी नहीं दिए हैं लेकिन आने वाले समय में लगातार कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर की कई फिल्में कतार में हैं शादी के बाद वह सभी फिल्मों पर एक के बाद एक करके काम करना शुरू करेंगे। रणबीर कपूर को लेकर ताजा अपडेट यह है कि वह श्रद्धा कपूर के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें: अमेरिका में भारत का अपमान करना वीर दास को पड़ा भारी, शिकायत दर्ज होने के बाद एक्टर ने मांगी माफी
फिल्म के नाम की अभी घोषणा नहीं हुई है लेकिन फिल्म का निर्देशन लव रंजन कर रहे हैं। यानी कि लव रंजन की फिल्म में श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर साथ नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने अब रोमांटिक कॉमेडी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म अगले साल यानी 26 जनवरी, 2023 को गणतंत्र दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा बनीं जुड़वा बच्चों की मां, शेयर की पति जीन गुडइनफ के साथ तस्वीर
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म की शूटिंग दिल्ली में हो चुकी है। जबकि फिल्म की घोषणा दिसंबर 2019 में की गई थी कोरोनवायरस महामारी के कारण शूटिंग और इसकी रिलीज स्थगित होती रही। अब रणबीर और श्रद्धा-स्टारर 26 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में उतरेगी। तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म की नई रिलीज की तारीख साझा की। उन्होंने लिखा, "रणबीर-श्रद्धा की फिल्म गणतंत्र दिवस 2023 पर रिलीज के लिए फाइनल। लवरंजन की अगली फिल्म - जिसका शीर्षक अभी नहीं है - 26 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। गणतंत्र दिवस... सितारे रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर लव रंजन और अंकुर गर्ग। भूषण कुमार प्रस्तुति।
RANBIR - SHRADDHA: REPUBLIC DAY 2023 FINALISED... #LuvRanjan's next film - not titled yet - to release on 26 Jan 2023 #RepublicDay... Stars #RanbirKapoor and #ShraddhaKapoor... Produced by #LuvRanjan and #AnkurGarg... #BhushanKumar presentation. pic.twitter.com/P3pIxceBFa
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 18, 2021
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अपकमिंग फिल्म में पहली बार एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। लव रंजन के साथ भी यह उनका पहला प्रोजेक्ट है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर रोमांटिक कॉमेडी में रणबीर के पिता की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जो बॉलीवुड में एक अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत करेंगे। वहीं डिंपल कपाड़िया रणबीर की मां का किरदार निभाती नजर आएंगी। रोमांटिक कॉमेडी लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित है।
अन्य न्यूज़