कनिका कपूर की हेल्थ को लेकर लखनऊ के पीजीआई के डॉक्टर ने जारी किया ये बयान

a
रेनू तिवारी । Mar 31 2020 1:32PM

सिंगर कनिका कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। ये खबर जब से सामने आयी है तब से कनिका कपूर सोशल मीडिया ट्रेंड कर रही है। अब ऐसी क्या बड़ी बात सामते आयी है इसके बारे में आपको बताते हैं।

सिंगर कनिका कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। ये खबर जब से सामने आयी है तब से कनिका कपूर सोशल मीडिया ट्रेंड कर रही है। अब ऐसी क्या बड़ी बात सामते आयी है इसके बारे में आपको बताते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: नहीं हो रहा कनिका कपूर की सेहत में सुधार, परिवारवालों को याद करके लिखा इमोशनल पोस्ट

दरअसल कनिका का चौथा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद ये खबर सामंने आयी थी कि कनिका की हालत ठीक नहीं हो रही है। कनिका के परिवार वाले काफी परेशान थे। कनिका ने भी अस्पतास से एक पोस्ट लिखकर परिवार वालों को याद करने की बात कही थी।

इसे भी पढ़ें: सिंगर कनिका कपूर का चौथा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, क्या बज गई है खतरे की घंटी?

कनिका की हेल्थ को लेकर आयी मीडिया में अफवाहों के बाद संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (SGPGIMS) के डायरेक्टर डॉक्टर आर.के धीमान ने अपने सोशल मीडिया पर कनिका से जुड़ी कुछ जानकारी शेयर करते हुए मीडिया में आयी सभी खबरों को खारिज कर दिया है।

डायरेक्टर डॉक्टर आर.के धीमान के हवाले से ट्वीट किया है। इसमें कहा गया है क‍ि उनकी हालत बेहतर और स्‍थ‍िर बनी हुई है। इसके साथ ही ट्वीट में यह भी जानकारी दी गई है कि वह अब नॉर्मल खाना-पीना ले रही हैं। इसके अलावा डॉक्टरों ने कनिका कपूर के खराब कंडीशन को लेकर मीडिया में चल रही खबरों को गलत बताया है।

आपको बता दें कि कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से भारत लौटी थी। लंदन से आने के बाद वह कई पार्टी और समारोह में शामिल हुआ थी। कोरोना वायरस का संक्रमण है इस बात की जानकारी छुपाने और पार्टी में शामिल होने पर उनकी काफी आलोचना भी की गई। कनिका कपूर के खिलाफ उत्तर प्रदेश में शिकायत भी दर्ज करवायी गयी। 20 मार्च को ये बात सामने आयी की कनिका कपूर कोरोना संक्रमित हैं। तब से वह संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानि पीजीआई में भर्ती हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़