करीना कपूर खान से शेयर की यात्रा करते हुए तस्वीर, कहा- मास्क पहनिए और बाहर देखिए

Photo of Kareena Kapoor Khan traveling to the stock
रेनू तिवारी । Oct 22 2020 2:49PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं, कभी कभी वह सोशल मीडिया पर कोई संदेश या तस्वीर साझा करती है। वह बहुत कम चीजों को वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं, कभी कभी वह सोशल मीडिया पर कोई संदेश या तस्वीर साझा करती है। वह बहुत कम चीजों को वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। करीना कपूर खान ने हाल ही में अपनी फिल्म लाल सिंह चढ्ढा की अपने हिस्से की शूटिंग खत्म करने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। अब करीना ने हवाई सफर करते हुए एक तस्वीर साझा की है और इसके साथ कैप्शन में लिखा है कि मास्क पहनिए और बाहर देखिए। 

इसे भी पढ़ें: 'आर्या' फेम एक्ट्रेस प्रियाशा भारद्वाज ने कहा- मैं मुंबई एक्टिंग करने आयी हूं, हीरोइन बनने नहीं 

करीना कपूर खान की ये तस्वीर दिल्ली से मुंबई लौटने की हैं। करीना ने लाल सिंह चढ्ढा की शूटिंग दिल्ली में की थी। वह दिल्ली अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ थी। फिल्म की शूटिंग पूरी करके जब वह मुंबई लौट रही थी तब उन्होंने अपनी ये तस्वीर ली थी। करीना कपूर के कैप्शन के अनुसार वह कहना चाह रही है कि मास्क पहनकर सुरक्षा के साथ आप बाहर देखिए दुनिया बहुत खूबसूरत है।

 

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने क्यों छोड़ी फिल्म तुगलक दरबार, खुद बताई वजह 

दिल्ली से मुंबई तक के सफर के लिए करीना ने ऑल-व्हाइट आउटफिट पहना। गर्भवती अभिनेत्री स्टाइलिश दिख रही है। कोरोनावायरस महामारी ने दुनिया भर में यात्रा का तरीका बदल दिया है। तस्वीर में वह विमान की खिड़की से बाहर टकटकी लगाए हुए दिखाई दे रही है।

 

 इस फिल्म में आमिर खान भी मुख्य भूमिका में हैं। करीना करण जौहर की फिल्म तख्त में भी दिखाई देंगी, जिसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर सहित कलाकारों की टुकड़ी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़