राजकुमार राव और पत्रलेखा ने की सगाई, पार्टी में फराह खान और साकिब समीम हुए शामिल

Rajkummar Rao

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सगाई के वीडियो में राजकुमार (37) को घुटने के बल बैठकर पत्रलेखा (32) को अंगूठी लेकर ‘प्रपोज’ करते देखा जा सकता है। पत्रलेखा भी घुटने के बल बैठ गईं और दोनों ने एक दूसरे को अंगूठियां पहनाई। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को अंगूठी पहनाने के बाद नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मुंबई। अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा ने शनिवार को चंडीगढ़ में सगाई कर ली। वर्ष 2010 से साथ नजर आ रहे राव और पत्रलेखा ने न्यू चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिज़ॉर्ट में एक पार्टी दी। इस पार्टी में फिल्मकार फराह खान और अभिनेता साकिब सलीम के अलावा उनके कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सगाई के वीडियो में राजकुमार (37) को घुटने के बल बैठकर पत्रलेखा (32) को अंगूठी लेकर ‘प्रपोज’ करते देखा जा सकता है। पत्रलेखा भी घुटने के बल बैठ गईं और दोनों ने एक दूसरे को अंगूठियां पहनाई। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को अंगूठी पहनाने के बाद नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं 

इसे भी पढ़ें: फिल्म अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने भाजपा को कहा अलविदा, तृणमूल ने खोला अपना दरवाजा ! 

राजकुमार ने सफेद चूड़ीदार कुर्ता पजामा और जैकेट पहना हुआ था, वहीं पत्रलेखा ने सफेद ‘ऑफ-शोल्डर’ गाउन पहना था। यह जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। दोनों फिल्म निर्माता हंसल मेहता की 2014 में आई फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ और ऑल्ट बालाजी की ‘बोस: डेड/अलाइव’ में साथ नजर आए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़