तलाक की खबरों के बीच माँ बनी प्रियंका चोपड़ा, जानिए बेबी गर्ल है या बॉय?

priyanka chopra becomes mother

एक अमेरिकी वेबसाइट ने दावा किया है कि प्रियंका और निक ने 15 जनवरी को दक्षिणी कैलिफोर्निया के हॉस्पिटल में सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया। वेबसाइट का यह भी दावा है कि प्रियंका और निक ने बेटी को जन्म दिया है। लेकिन बेटी के नाम के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के घर एक नन्हा मेहमान आ गया है। प्रियंका और उनके पति निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की है। प्रियंका की इस पोस्ट के बाद ही फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई देने लगे।

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के वो सपने जो रह गए अधूरे..जन्मदिन पर फैंस कर रहे हैं अपने हीरो को याद

प्रियंका को हुई बेबी गर्ल 

एक अमेरिकी वेबसाइट ने दावा किया है कि प्रियंका और निक ने 15 जनवरी को दक्षिणी कैलिफोर्निया के हॉस्पिटल में सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया। वेबसाइट का यह भी दावा है कि प्रियंका और निक ने बेटी को जन्म दिया है। लेकिन बेटी के नाम के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि प्रियंका ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि उन्हें बेटा हुआ है या बेटी।


इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी 

प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।"

तलाक की खबरों के बीच माँ बनी प्रियंका 

बता दें कि कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम से पति निक का सरनेम जाने से हटा दिया था। इसके बाद से लगातार उनके तलाक को लेकर खबरें आ रही थीं। हालांकि प्रियंका ने इन खबरों का खंडन किया था और निक्की साथ परिवार बढ़ाने के संकेत दिए थे। लेकिन यह इतनी जल्दी होगा इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

इसे भी पढ़ें: Gehraiyaan Trailer | नाजायज रिश्ते को प्यार और रोमांस के दम पर जायज बना रहे हैं दीपिका और सिद्धांत

निक जोनस से 2018 में की शादी 

 प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। इनकी शादी किसी रॉयल फंक्शन से कम नहीं थी। दोनों ने हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी की। अपनी शादी के बाद से दोनों काफी खुश दिखाई पड़ते थे। रेड कार्पेट अपीयरेंस हो या सोशल मीडिया पीडीए, उनकी क्यूट केमिस्ट्री हमें विस्मित करने में कभी असफल नहीं होती।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रियंका का पोस्ट 

प्रियंका के सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते ही बॉलीवुड-हॉलीवुड के सेलेब्स और उनके दोस्त उन्हें बधाई देने लगे। निक के भाई जो जोनस ने प्रियंका और निक दोनों की पोस्ट पर दिल का इमोजी कॉमेंट किया। लारा दत्ता, पूजा हेगड़े और ईशा गुप्ता समेत कई एक्ट्रेसेस ने प्रियंका को बधाई दी है। प्रियंका का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस  पोस्ट पर पहले ही घंटे में दो लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके थे।

- प्रिया मिश्रा 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़