प्रिंस हैरी और मेगन की शादी में शिरकत करेंगे प्रियंका चोपड़ा
[email protected] । Apr 26 2018 1:28PM
अदाकारा प्रियंका चोपड़ा 19 मई को प्रिंस हैरी और अपनी करीबी दोस्त मेगन मर्केल की शाही शादी में शिरकत करेंगी।
लॉस एंजिलिस। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा 19 मई को प्रिंस हैरी और अपनी करीबी दोस्त मेगन मर्केल की शाही शादी में शिरकत करेंगी। ‘यूएस वीकली’ की खबर के अनुसार शादी में एक माह से भी कम समय रह गया है और अदाकारा ने अभी तक शादी के लिए कपड़ों का चयन नहीं किया है। अदाकारा ने कहा, ‘‘मेरे पास कई विकल्प हैं लेकिन मैंने अभी कुछ तय नहीं किया है।’’ प्रियंका ने मेगन से अपनी दोस्ती का जिक्र करते हुए कहा कि वह मेगन को तीन वर्ष से जानती हैं। वह एक बेहतरीन इंसान हैं जो हमेशा सबसे अलग सोचती हैं।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़