रहमान, गुलजार ने हाकी विश्व कप का टाइटल गीत तैयार किया

rahman-gulzar-created-the-title-song-of-the-hockey-world-cup
[email protected] । Sep 21 2018 5:25PM

संगीतकार ए आर रहमान और गीतकार गुलजार ने इस साल ओड़िशा में होने वाले पुरूषों के हॉकी विश्व कप का अधिकारिक गीत तैयार किया है। ‘‘जय हिंद हिंद, जय इंडिया’’ गीत को दिग्गज गीतकार गुलजार ने लिखा है।

मुंबई। संगीतकार ए आर रहमान और गीतकार गुलजार ने इस साल ओड़िशा में होने वाले पुरूषों के हॉकी विश्व कप का अधिकारिक गीत तैयार किया है। ‘‘जय हिंद हिंद, जय इंडिया’’ गीत को दिग्गज गीतकार गुलजार ने लिखा है। रहमान ने बयान में कहा, ‘‘भारत को हाकी खेल से बेहतर कुछ बयां नहीं कर सकता। और इससे रोमांचक कुछ और नहीं हो सकता कि दुनिया के सबसे बड़े हाकी टूर्नामेंट का आयोजन यहां हमारी सरजमीं पर कराया जा रहा है। भुवनेश्वर में 2018 ओड़िशा हाकी पुरूष विश्व कप।

उन्होंने कहा, ‘‘गुलजार साहब और मैंने विश्व कप का गीत तैयार किया है। यह रोमांचित करने के साथ ही प्रेरित भी करेगा।’’ ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, ‘‘हम खुश हैं कि ए आर रहमान ने ओड़िशा हॉकी वर्ल्ड कप के लिए गाना तैयार किया है।

भुवनेश्वर में उनका लाइव प्रस्तुति देना सम्मान की बात होगी। वह देश की आवाज हैं और अब इस गाने के साथ देश की आवाज विश्व कप की आवाज है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम भाग्यशाली हैं कि गुलजार साहब ने इसमें अपनी कलम का जादू बिखेरा है। इन दो दिग्गजों का साथ आने से केवल खिलाड़ी ही प्रेरित नहीं होंगे बल्कि ओड़िशा में होने वाले विश्व कप के लिए पूरा देश अपना समर्थन देगा।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़