Anurag Dobhal के सुसाइड अटेम्प्ट पर भड़के Rajat Dalal, बोले- 'तुम्हारा बच्चा आने वाला है और तुम...'

 Anurag Dobhal
Instagram

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल (यूके07 राइडर) ने सुसाइड की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर रजत दलाल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए खुलासा किया कि अनुराग जल्द ही पिता बनने वाले हैं और इस नाजुक समय में ऐसा कदम उठाना पूरी तरह गलत है।

इन दिनों बिग बॉस फेम यूके07 राइडर उर्फ अनुराग डोभाल सुर्खियों में बनें हुए है। कुछ दिन पहले अनुराग ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे और बताया था कि उनकी पत्नी भी उन्हें छोड़कर चली गई हैं। फिर बीती रात को इंस्टाग्राम लाइव पर अनुराग डोभाल ने सुसाइड करने की कोशिश की, जिसके बाद उनकी गाड़ी डिवाइडर पर जाकर भिड़ गई। अनुराग इस समय ICU में भर्ती है। जिसके बाद से रजत दलाल का रिएक्शन सामने आया है। 

अनुराग के सुसाइड की कोशिश पर रजत का रिएक्शन

हाल ही में अनुराग डोभाल के सपोर्ट में कई टीवी सेलेब्स आकर खड़े हो गए। इस बीच, रजत दलाल ने यूट्यूबर के इस कदम को लेकर काफी निंदा की है। वीडियो में रजत ने यूके राइडर के फैसले की कड़ी निंदा की और हिंट भी दिया कि वह जल्द पिता बनने वाले हैं और उनका पहला बच्चा इस दुनिया में आने वाला है और इस तरह की हरकत कर रहे हैं। 

अनुराग डोभाल पर भड़के रजत

रजत दलाल ने अपने इंस्टा पर लाइव आकर अनुराग डोभाल की इस हरकत को लेकर कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, "इतना कौन सा इंसान टूट जाता है कि अपनी जिंदगी खत्म करने चला जाता है? भाई कोई भी दिक्कत आ रही हो, उससे एंब्रेस करो ना। किसके साथ दिक्कत नहीं आती? किसी का दिल टूट जाता है, कोई जुआ में हार जाता है, किसी के शरीर में दिक्कत होती है, किसी के घर में बीमारी होती है। यह सबके साथ होता है यार।"

पिता बनने बाले हैं अनुराग डोभाल

रजत दलाल ने आगे बताया कि वह अनुराग से बात करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कोई कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा है। वह सुसाइड जैसे कदम के एकदम खिलाफ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अनुराग का बच्चा होने वाला है। उन्होंने कहा, "कोई कुछ भी बोले, ये चीज गलत है और एक्सेप्टेबल नहीं है। तुम्हारा बच्चा इस दुनिया में आने वाला है, इतनी खुशी की बात है, इतने गर्व का पल है। इतनी आगे की सोचने वाली बात है और उस वक्त तुम अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहे हो चार चीजों के चक्कर में।"

इसके साथ ही आपको बताते चले किं, कुछ महीने पहले ही अनुराग डोभाल ने यूट्यूब वीडियो के जरिए रिवील किया था कि उनकी पत्नी रितिका प्रेग्नेंट हैं। दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़