दिलजीत से लेकर कैलाश खेर तक, 5 दिग्गजों की आवाज में आई Ramayana की Shree Hanuman Chalisa

Shree Hanuman Chalisa
YOUTUBE
एकता । Nov 5 2026 6:17PM

फिल्म रामायण के निर्माताओं ने हनुमान चालीसा का नया और भव्य वर्जन रिलीज किया है। ए.आर. रहमान के संगीत और कुमार विश्वास के बोल वाले इस गीत को पांच दिग्गज गायकों ने मिलकर गाया है। इसमें भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे सनी देओल की भारी और दमदार आवाज ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।

फिल्म 'रामायण' की रिलीज के बीच निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी ने दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा 'हनुमान चालीसा' का एक बिल्कुल नया और भव्य वर्जन रिलीज कर दिया है। भक्ति भाव से भरे इस ट्रैक को किसी एक कलाकार ने नहीं, बल्कि देश के 5 दिग्गज गायकों ने मिलकर अपनी आवाज दी है। दिलजीत दोसांझ, सुखविंदर सिंह, मोहित चौहान, शंकर महादेवन और कैलाश खेर की जुगलबंदी ने इस गाने को बेहद खास बना दिया है। संगीत के जादूगर ए.आर. रहमान ने इसका संगीत तैयार किया है, जबकि इसके बोल जाने-माने कवि कुमार विश्वास ने लिखे हैं।

पांच बड़े गायकों की मधुर और शक्तिशाली आवाज में सजी यह हनुमान चालीसा रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गई है और लोग पूरी तरह भक्ति रस में डूब गए हैं। इस भक्ति गीत के बीच में भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे सनी देओल की भारी और दमदार आवाज ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। सनी के डायलॉग और उनकी मौजूदगी ने गाने के प्रभाव को कई गुना बढ़ा दिया है, जिसकी तारीफ सोशल मीडिया पर हर कोई कर रहा है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़