केएल राहुल और आथिया की मोहब्बत हुई जगजाहिर, क्रिकेटर ने फोन कर पिता से मांगा बेटी का हाथ?

विराट कोहली- अनुष्का शर्मा, हरभजन सिंह और गीता बसरा, जहीर खान और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे की शादी के बाद अब लग रहा है कि एक और जोड़ी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जी हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी की।
क्रिकेटर और बॉलीवुड के लिंकअप की खबरें हमेशा से ही रही हैं। मैदान में धुआंधार सेंचुरी बनाने वाले बल्लेबाज बॉलीवुड की बलाओं के आगे घुटने टेक देते हैं। विराट कोहली- अनुष्का शर्मा, हरभजन सिंह और गीता बसरा, जहीर खान और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे की शादी के बाद अब लग रहा है कि एक और जोड़ी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जी हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी की। खबरें है कि केएल राहुल आथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं। दोनों की छुप-छुप के मुलाकातों को कैमरे ने कई बार कैप्चर किया हैं।
लेकिन इस बार तो दोनों का प्यार जगजाहिर हो गया है। केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह आथिया शेट्टी के साथ खड़े हुए हैं। ये तस्वीर एक टेलीफोन बूथ की है जिसके अंदर आथिया शेट्टी राहुल के साथ खड़ी हुई है और राहुल फोन फोन को कान में लगाए हुए हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए केएल राहुल ने लिखा- हेलो, देवी प्रसाद....?'
View this post on Instagram
आपको बता दें कि ये फैमस लाइन है सुनील शेट्टी की फिल्म हैरा फैरी की। इस लाइन को सुनील शेट्टी बोलते हैं। अब राहुल के आथिया शेट्टी के साथ खड़े होकर इस फोन करने वाली तस्वीर को लोग अपने एंगल से जोड़ कर देख रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने फिर किया भारत का नाम रोशन, मिला UNICEF का मानवतावादी अवार्ड
इस तस्वीर पर सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी ने कमेंट किया है। दोनों ने इस पर लाफिंग इमोजी के साथ रियेक्ट किया है। अब सुनील शेट्टी की लाफिंग से तो ये ही लग रहा हैं कि पापा को बेटी के प्यार की पूरी कहानी पता है और वो इस रिश्ते के लिए भी रेड्डी हैं। तो ऐसा लग रहा हैं क्रिकेटर और एक्ट्रेस की एक और जोड़ी शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं कि क्रिसमस पर निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा को क्या गिफ्ट दिया?
बात करें दोनों के रिश्ते की तो इन दोनों ने ही कभी मीडिया के सामने अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। केएल राहुल ने तो साफ कहल दिया था कि वह अपने और आथिया के रिश्ते के बारे में मीडिया के सामने कुछ भी नहीं कहना चाहते। आथिया भी कह चुकी है कि वह अपनी प्राइवेट बातें और रिश्ते मीडिया से दूर रखती हैं।
We're now on WhatsApp. Click to join.All the updates here:अन्य न्यूज़












