साल की मोस्ट अवेटिड रणवीर सिंह-स्टार 83 की रिलीज डेट का खुलासा

Ranveer Singh-Star 83
रेनू तिवारी । Feb 20 2021 4:35PM

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह-स्टार 83 के निर्माताओं ने भी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की जिंदगी पर आधारित स्टोर्टस् ड्रामा फिल्म 83 को 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह-स्टार 83 के निर्माताओं ने भी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की जिंदगी पर आधारित स्टोर्टस् ड्रामा फिल्म  83 को 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 83 के अलावा, शेरशाह, झुंड, बेल बॉटम के निर्माताओं और अन्य ने अपनी फिल्मों की रिलीज की तारीखों का खुलासा किया। यशराज फिल्म्स ने भी अपनी पांच बड़ी फिल्मों की रिलीज की तारीखों की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: मुंबई पुलिस ने दर्ज की विवेक ओबेरॉय के खिलाफ FIR, 500 का जुर्माना भी लगाया 

रिलीज की तारीख को साझा करने के लिए रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम का सहारा लिया। 83 को कई भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। उसी का खुलासा करते हुए, रणवीर ने लिखा, "4 जून, 2021 !!!! हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में। आप सिनेमाघरों में देखें सकते है।

इसे भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ जुलाई में होगी रिलीज 

फिल्म 83 साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म भारत की 1983 की ऐतिहासिक विश्व कप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है। महान क्रिकेटर और उस समय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव ने भारत को जीत दिलाई। रणवीर फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभाएंगे। उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका निभाएंगी। रणवीर और दीपिका के अलावा, फिल्म में कलाकारों की टुकड़ी है, जिसमें साकिब सलीम, ताहिर राज भसीन, एमी विर्क, चिराग पाटिल, हैर्र्डी संधू, जिवा, साहिल खट्टर, जतिन सरना, पंकज त्रिपाठी और बोमन ईरानी जैसे कलाकार शामिल हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़