तैमूर अली खान के बड़े-बड़े बालों से परेशान हुए करीना और सैफ, दे दिया ऐसा हेयरकट

a
रेनू तिवारी । May 2 2020 8:02PM

लॉकडाउन का मजा इस लिए क्योंकि तैमूर को इस समय मम्मी पापा का प्यार भरपूर मात्रा में मिल रहा है। तैमूर की मां करीना और पिता सैफ इस समय मुंबई वाले घर में रह रहे हैं।

करीना कपूर और सैफ अली खान का छोटे नवाब तैमूर अली खान बचपन से ही मीडिया की सुर्खियों में बनें हुए हैं। इंटरनेट पर जब भी उनकी कोई तस्वीर आती है वह जमकर वायरल हो जाती है। छोटे नवाब की क्यूटनेस की पूरी दुनिया दीवानी है। नवाब भी इस समय लॉकडाउन का मजा घर के अंदर रह कर ले रहे हैं। लॉकडाउन का मजा इस लिए क्योंकि तैमूर को इस समय मम्मी पापा का प्यार भरपूर मात्रा में मिल रहा है। तैमूर की मां करीना और पिता सैफ इस समय मुंबई वाले घर में रह रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: थप्पड़ के बाद तापसी पन्नू ने साइन की क्राइम थ्रिलर फिल्म, जानें फिल्म से जुड़ी पूरी डिटेल

सैलून बंद होने के कारण तैमूर के बात काफी बड़े हो गये हैं अब सैफ ने ही उन्हें छोटे करने का फैसला लिया है। अभिनेत्री करीना कपूर ने घर के अंदर से अपने पति सैफ अली खान और उनके बेटे तैमूर की एक प्यारी तस्वीर साझा की है। फोटो में सैफ को तैमूर के बाल कटते हुए देखा जा सकता है वहीं छोटे नवाब चुरचाप बैठ कर बाल कटवा रहे हैं। करीना ने ये तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा "किसी को भी बाल कटवाने ?।

 

 तस्वीर में सैफ अपने छोटे सफेद कुर्ता और पायजामा में नजर आ रहे हैं उन्होंने हाथ में कैंची पकड़ी हुई है। सैफ के पैरों के पास, तैमूर बाल गीला करके बैठे हुए हैं। तैमूर मेकओवर पाने के लिए तैयार है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़