Salman Khan का नया गाना यू आर माइन रिलीज हुआ

Salman Khan
प्रतिरूप फोटो
ANI

अगली बार सिकंदर में नजर आने वाले अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर यू आर माइन का लिंक साझा किया। सलमान ने संजीव चतुर्वेदी के साथ मिलकर गाने के बोल लिखे हैं।

फिल्म अभिनेता सलमान खान ने बृहस्पतिवार को अपना नया गाना यू आर माइन रिलीज किया। यह एक रोमांटिक गीत है जिसमें उन्होंने अपने भतीजे अयान अग्निहोत्री के साथ मिलकर काम किया है। यह गीत चार मिनट 35 सेकंड का है जिसे सलमान ने गाया है।

इसमें निर्माता अलवीरा खान अग्निहोत्री और फिल्म निर्माता अतुल अग्निहोत्री के बेटे अयान ने काम किया है। अगली बार सिकंदर में नजर आने वाले अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर यू आर माइन का लिंक साझा किया। सलमान ने संजीव चतुर्वेदी के साथ मिलकर गाने के बोल लिखे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़