KALA HIRAN फिल्म पर भड़के Salman Khan, रिलीज पर रोक लगाने के लिए पहुंचे Delhi High Court

अभिनेता सलमान खान ने फिल्म 'काला हिरण' की रिलीज पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने अपनी छवि खराब करने और उनके हमशक्ल का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। यह कानूनी कदम फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद उठाया गया, जिससे विवाद और बढ़ गया है।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी एक आने वाली फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि एक विवादित फिल्म 'काला हिरण' को लेकर चर्चा में हैं। जब से इस फिल्म का पोस्टर और पहला लुक सामने आया है, तब से विवाद खड़ा हो गया है। सलमान खान का मानना है कि यह फिल्म उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के इरादे से बनाई जा रही है। इससे पहले सलमान खान की टीम की तरफ से फिल्म के मेकर्स को एक लीगल नोटिस भी भेजा गया था, लेकिन जब मेकर्स पर इसका कोई असर नहीं हुआ, तो अब एक्टर ने एक बड़ा कानूनी कदम उठाया है।
दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे सलमान खान
फिल्म 'काला हिरण' के खिलाफ सुपरस्टार सलमान खान ने अब सीधे दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सलमान खान ने कोर्ट में याचिका दायर कर इस फिल्म की रिलीज पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। अपनी याचिका में सलमान ने मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि फिल्म में उनके एक हमशक्ल का इस्तेमाल किया गया है और उसे हूबहू सलमान जैसा दिखाने के लिए उनका मशहूर सिग्नेचर फिरोजा ब्रेसलेट भी पहनाया गया है।
इसे भी पढ़ें: Haridwar में Emraan Hashmi की फिल्म की शूटिंग के दौरान क्यों मचा बवाल?
छवि खराब करने का दावा
सलमान खान ने कोर्ट को बताया कि इस फिल्म का प्रमोशन और पब्लिसिटी उनके नाम का गलत इस्तेमाल करके की जा रही है। याचिका में यह भी दावा किया गया है कि इस फिल्म के रिलीज होने से कोर्ट में चल रही उनकी वास्तविक कानूनी कार्यवाही पर बुरा असर पड़ सकता है और उनकी सामाजिक छवि को भी गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।
इसे भी पढ़ें: 4 साल बाद नए तेवर और दो-दो जेलरों के साथ लौट रहे Lock Upp 2 में होगी Shivangi Joshi की एंट्री?
टीजर रिलीज होते ही बढ़ा विवाद
सलमान खान ने यह सख्त कानूनी कदम फिल्म का पहला लुक और वीडियो सामने आने के बाद उठाया है। दरअसल, आज यानी 12 जून को ही फिल्म 'काला हिरण' का पहला टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है। टीजर के इंटरनेट पर आते ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर भारी बहस और विवाद छिड़ गया है, जिसके तुरंत बाद एक्टर ने कोर्ट का रुख किया।
अन्य न्यूज़














