शबाना आजमी की हालत स्थिर, हो रहा है सुधार

shabana-azmi-condition-stable-improving
[email protected] । Jan 22 2020 4:01PM

पारिवारिक सूत्र ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है और उसमें सुधार हो रहा है। आजमी को अस्पताल से कब छुट्टी मिलेगी यह अभी स्पष्ट नहीं है। अस्पताल के अधिकारी अधिक जानकारी देने के लिए उपलब्ध नहीं थे। कामत पर लापरवाही से कार चलाने के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुंबई। पिछले सप्ताह एक दुर्घटना में घायल हुईं अभिनेत्री शबाना आजमी के पारिवारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आजमी की हालत स्थित है और उसमें सुधार हो रहा है। आजमी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं।  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 18 जनवरी को हुई दुर्घटना में आजमी को सिर पर चोट लगी थी। अभिनेत्री और उनके कार चालक कमलेश कामत को नवी मुंबई स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें उसी दिन अंधेरी स्थित धीरूभाई अंबानी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था। 

पारिवारिक सूत्र ने कहा, “उनकी हालत स्थिर है और उसमें सुधार हो रहा है।” आजमी को अस्पताल से कब छुट्टी मिलेगी यह अभी स्पष्ट नहीं है। अस्पताल के अधिकारी अधिक जानकारी देने के लिए उपलब्ध नहीं थे। कामत पर लापरवाही से कार चलाने के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़