Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

ओडिशा सरकार ने चक्रवात अर्नब और बाढ़ की मार झेलने वाले गंजाम और कोरापुट जिलों के परिवारों के लिए राज्य आपदा मोचन कोष से 107.7 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की है। प्रत्येक पात्र परिवार को 2,500 रुपये नकद और 50 किलोग्राम चावल दिए जाएंगे। यह धनराशि जल्द वितरण के लिए संबंधित जिलाधिकारियों को सौंप दी गई है।

भुवनेश्वर, चार नवंबर ओडिशा सरकार ने गंजाम और कोरापुट जिलों में चक्रवात अर्नब और उसके बाद आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों को नकद सहायता देने के लिए, राज्य आपदा मोचन कोष (एसडीआरएफ) से 107.7 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की घोषणा के अनुसार, विशेष राहत आयुक्त ने प्रत्येक प्रभावित परिवार को 2,500 रुपये देने के लिए धनराशि जारी कर दी है।

इस राहत पैकेज में प्रति परिवार 50 किलो चावल भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि गंजाम में 4,29,782 परिवारों और कोरापुट में 1,051 परिवारों को यह नकद सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि गंजाम को 107.44 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं जबकि कोरापुट को 26.27 लाख रुपये मिलेंगे।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंजूर की गई राशि संबंधित जिलाधिकारियों को सौंप दी गई है, ताकि वे तय नियमों के अनुसार पात्र परिवारों को जल्द से जल्द इसका वितरण कर सकें। इस बीच, आठ सदस्यीय केंद्रीय टीम ने गंजाम और गजपति जिलों में चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़