''शोले'' में ''कालिया'' बनकर दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर विजू खोटे का निधन

sholey-actor-viju-khote-died-today
[email protected] । Sep 30 2019 10:46AM

वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि वह अस्पताल में अंतिम सांस नहीं लेना चाहते थे इसलिए हम कुछ दिन पहले उन्हें घर ले आए थे। यह हमारे लिए एक बड़ी क्षति है।

मुम्बई। हिन्दी-मराठी फिल्मों के जाने माने अभिनेता विजू खोटे का सोमवार को निधन हो गया। उनके कई अंगो ने काम करना बंद कर दिया था। वह 77 वर्ष के थे। फिल्म ‘शोले’ में ‘कालिया’ और ‘अंदाज अपना अपना’ में ‘रॉर्बट’ के किरदार के लिए मशहूर खोटे ने अपने घर पर अंतिम सांस ली। अभिनेता की भांजी एवं अदाकारा भावना बलसावर ने कहा कि उन्होंने अपने घर पर सुबह करीब छह बजकर 55 मिनट पर नींद में ही अंतिम सांस ली। 

इसे भी पढ़ें: मेरे जैसे सितारों के बच्चे बिगड़ैल होते हैं: परीक्षित साहनी

वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि वह अस्पताल में अंतिम सांस नहीं लेना चाहते थे इसलिए हम कुछ दिन पहले उन्हें घर ले आए थे। यह हमारे लिए एक बड़ी क्षति है। ‘चंदन वाड़ी’ में सुबह करीब 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। खोटे को फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’, ‘वेंटिलेटर’ और टीवी शो ‘ज़बान संभालके’ में बेहतरीन अभिनय के लिए भी सराहा गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़