टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी को श्रद्धा कपूर ने किया रिप्लेस
दिशा पाटनी को श्रद्धा कपूर ने रिप्लेस कर दिया हैं, यानी अब बागी 3 में आपको टाइगर श्रॉफ के साथ दिशा पाटनी देखने को नहीं मिलेंगी।
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। इनकी प्यार की खबरें सुर्खियों में हमेशा बनी रहती हैं। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी को हाल ही में आई फिल्म "बागी" के सीक्वल में देखा गया था। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉंस था जिसके चलते बागी 3 बनाने की प्लानिंग थी।
इस फिल्म की कास्ट को डायरेक्टर ने पहले ही फाइनल कर दी थीं। इसमे बागी 2 का कास्ट को ही रखा गया था यानी टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि दिशा पाटनी को श्रद्धा कपूर ने रिप्लेस कर दिया हैं, यानी अब बागी 3 में आपको टाइगर श्रॉफ के साथ दिशा पाटनी देखने को नहीं मिलेंगी।
टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। बागी 3 के प्रोजेक्ट में काम मिलने पर श्रद्धा कपूर का कहना है कि "फैमिली में वापसी से बहुत खुश हूं। ये साजिद सर के साथ मेरी तीसरी फिल्म है, टाइगर संग दूसरी और अहमद सर के साथ पहली। मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी, कहानी बहुत शानदार है।"
अन्य न्यूज़