तबला वादक जाकिर हुसैन ने यरवदा जेल में दी प्रस्तुति

[email protected] । Feb 18 2017 11:58AM

तबला वादक जाकिर हुसैन ने करीब 4000 कैदियों के बीच यरवदा सेन्ट्रल जेल में प्रस्तुति दी। एक स्थानीय एनजीओ और जेल प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें जाकिर ने कैदियों के साथ बातचीत भी की।

पुणे। तबला वादक जाकिर हुसैन ने करीब 4000 कैदियों के बीच यरवदा सेन्ट्रल जेल में प्रस्तुति दी। ‘प्रेरणापथ’ नामक अपने पुनर्वास कार्यक्रम के तहत एक स्थानीय एनजीओ और जेल प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें जाकिर ने कैदियों के साथ बातचीत भी की। 

कैदियों के साथ बातचीत में जाकिर ने कहा कि वह जेल के भीतर प्रस्तुति को लेकर रोमांचित हैं। उप महानिरीक्षक (जेल) स्वाति साठे ने बताया कि जाकिर ने करीब 30 मिनट प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि एनजीओ के साथ मिल कर जेल प्रशासन ने परिसर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया।जेल अधिकारी जयश्री पवार ने भी कैदियों और जाकिर के सामने प्रस्तुति दी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़