ये हैं बॉलीवुड के वो कपल जिनकी शादी 2019 में होते-होते रह गयी, कहीं बात अटक गई तो कहीं ब्रेकअप

these-are-the-bollywood-couples-who-got-married-in-2019
रेनू तिवारी । Dec 28 2019 5:58PM

बात करते हैं उन बॉलीवुड सितारों के बारे में जिनकी शादी होते-होते रह गयी। शायद ये कपल 2020 में शादी करें... इन जोड़ियों में सबसे पहला नाम हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का।

नये साल की शुरुआत हम नये विचारों के साथ करते हैं। हर साल नया साल हमारी जिंदगी में नयी उमंगे लेकर आता हैं इन्हीं नयी उमंगों के साथ हम पुरानी बातों को भुलाकर नई शुरूआत करते हैं। हर किसी की जिंदगी में बीते साल में कुछ अच्छा और बुरा हुआ होता हैं। आज हम आपको बताएंगे साल 2019 में बॉलीवुड सेलेब्स के साथ क्या-क्या हुआ।

बात करते हैं उन बॉलीवुड सितारों के बारे में जिनकी शादी होते-होते रह गयी। शायद ये कपल 2020 में शादी करें... इन जोड़ियों में सबसे पहला नाम हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का। कटरीना से ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं इन दोनों के रिलेशन को साथ में दो साल से भी ज्यादा हो गये हैं। रणबीर अब इस रिश्तें को नाम देना चाहते थे। अक्टूबर में यह अफवाह भी उड़ी थी कि दिसंबर में दोनों शादी करने वाले हैं लेकिन काम ज्यादा होने के कारण शादी को टाल दिया गया। शादी टलने की वजह काम है या कुछ और ये तो अभी साफ नहीं है हो सकता है शादी टलने का कारण पारिवारिक हो क्योंकि रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर अभी कैंसर जैसी बीमारी से उभरें हैं। 

इसके अलावा अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के प्यार की कहानी तो किसी से छुपी हुई नहीं हैं। दोनों अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर कर चुके हैं। कहा जा रहा था कि साल 2019 के मार्च में दोनों की शादी हो जाएगी लेकिन निजी कारणों से दोनों से इस साल शादी नहीं की। 

इसे भी पढ़ें: केवल आमिर खान के लिए ऑडिशन देना स्वीकार किया: करीना कपूर

साल 2019 में पत्नी मेहर जेसिया से आधिकारिक तौर पर तलाक मिलने के बाद एक बार फिर अर्जुन रामपाल और गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला (grabiala) की शादी की चर्चा जोर पकड़ने लगी थी। ग्रैबिएला अर्जुन के बच्चे की मां भी बन चुकी है लेकिन दोनों ने अभी शादी नहीं की। अब देखना होग की क्या दे दोनों 2020 में शादी करते हैं या फिर फैंस को फिर एक बार निराशा हाथ लगेगी।

इसके अलावा वरुण धवन और नताशा दलाल का रिलेशनशिप भी इस साल काफी चर्चा में रहा। खबरें आयी थी कि वरूण और नताशा ने प्राइवेट फंक्शन में सगाई कर ली लेकिन किसी के परिवार ने इन खबरों को कंफर्म नहीं किया। धवन खानदान के करीबी सूत्रो ने बताया कि दोनों की शादी इस साल दिसंबर में होने वाली थी लेकिन वरुण धवन की 2020 में एक के बाद एक बड़ी फिल्में आ रही हैं जिसका शूट उन्हें समय से खत्म करना है जिसके कारण घरवालों ने दोनों की शादी 2020 तक के लिए टाल दी थी।

इसे भी पढ़ें: फिल्म के हीरो के पीछे डांस करते थे अनिल कपूर, जानें किस चमत्कार ने बदल कर रख दी जिंदगी

शादी के बाद अब आपको बताते हैं बॉलीवुड की कुछ गॉसिप के बारे में... मुबंई गलियारों के सूत्रों ने कई सितारों के लव अफेयर के बारे में जानकारी दी है।

साल 2019 में कई बॉलीवुड सितारों के दिल मिले हैं... जिसमें सबसे पहला नाम में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रबर्ती का है। दोनों अक्सर पब्लिक प्लेस पर साथ दिखाई देते हैं तो कई बार वो छुपते-छुपाते छुट्टियां मनाने भी जाते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं इस बात को वह खुद ही पब्लिकली कबूल चुके हैं। फरहान अख्तर और शिबानी डांडेकर की शादी भी 2020 में होने की बात कही जा रही हैl दोनों को कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया गया हैl

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़