फिल्म के हीरो के पीछे डांस करते थे अनिल कपूर, जानें किस चमत्कार ने बदल कर रख दी जिंदगी

anil-kapoor-used-to-dance-behind-the-hero-of-the-film
रेनू तिवारी । Dec 24 2019 3:28PM

अनिल कपूर का एक सच यह है कि जितनी शौहरत उन्होंने बॉलीवुड में कमाई है उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत छुपी है। अपने करियर के शुरुआती दौर में अनिल कपूर फिल्म के हिरो के पीछे डांस किया करते थे। उन्होंने अपना करियर बैकग्राउंड डांसर से शुरू किया था।

 अनिल कपूर को बॉलीवुड के सबसे फिट और नौजवान अभिनेताओं में से एक माना जाता है। अनिल वो अभिनेता हैं जिनकी फिटनेट का राज सारे लोग जानना चाहते हैं। अनिल कपूर ने बॉलीवुड में अपने चार दशक पूरे कर लिए हैं। इस दौरान अनिल कपूर ने पर्दे पर हर तरह के किरदार निभाए हैं। किरदार कोई भी हो अनिल कपूर ने उसे अपने अभिनय से पर्दे पर जिंदा कर दिया है। पर्दे पर चाहे राम के लखन हो या मां के लाडले, फिर चाहे बात कर ले कॉमेडी की अनिल ने हर रोल में जान डाल दी। 

आज बॉलीवुड में कपूर खानदान शिखर पर है। इसी खानदान के नाम टैग के साथ अनिल कपूर भी हैं, लेकिन अनिल बॉलीवुड के रईस बॉलीवुड कपूर खानदान से ताल्लुक नहीं रखते। अनिल कपूर ने इंडस्ट्री में अपनी जगह अपने दम पर बनाई हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं अनिल कपूर के जीवन संघर्ष के बारे में....

अनिल कपूर का एक सच यह है कि जितनी शौहरत उन्होंने बॉलीवुड में कमाई है उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत छुपी है। अपने करियर के शुरुआती दौर में अनिल कपूर फिल्म के हिरो के पीछे डांस किया करते थे। उन्होंने अपना करियर बैकग्राउंड डांसर से शुरू किया था। आप इस बात से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि हीरो के पीछे डांस करने वाले लड़के का सफर हीरो बनने तक कैसा रहा होगा। 

इसे भी पढ़ें: पहली ही फिल्म से राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले निर्देशक सत्यप्रकाश उपाध्याय का विशेष साक्षात्कार

अपने इक इंटरव्यू में अनिल ने अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए एक किस्सा शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में शामिल होने का सफर काफी कठिन था। उन्होंने कहा कि एक टाइम ऐसा था कि मेरे पास पैसे नहीं होते थे तो मैं अपनी पत्नी से पैसे मांग कर अपना काम चलाया करता था। उन्होंने बताया कि वहुत कम लोग है जिनको ये पता है कि मैं 1979-80 में बैकग्राउंड डांसर था। साउथ की रीजनल फिल्मों में छोटे-छोटे रोल करने के बाद जाकर एक फिल्म में लीड रोल मिला था जिस फिल्म का नाम था वो सात दिन। इस फिल्म से मैंने बहुत कुछ सीखा और जाना की एक अभिनेता क्या होता हैं। 

इसे भी पढ़ें: आर्टिस्ट ओरिजिनल्स पर संगीत के दिग्गज अभिजीत ने अपना नया ट्रैक मुसाफिर रिलीज किया!

अनिल कपूर ने अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए आगे बताया कि मैंने अपना एक्टिंग का कोर्स पूरा कर लिया था लेकिन मुझे काम नहीं मिल रहा था, पैसे भी नहीं थे इक दिन एक मौका मिला विदेश एक शूट पर जाने का इस शूट को करने के लिए जरीना वहाब जी, पद्मिनी कपिला, हेमंत कुमार साहब और नूतन जी थीं। इस शूट के साथ में भी बैकग्राउंड डांसर्स बनकर गया था। इस दौरान मुझे रोज शूट के लिए 15 पाउंड मिलते थे।

लेकिन आज हालत अलग है आज अनिल कपूर एक फिल्म के लिए करोड़ो की रकम लेते हैं। अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर एक प्रसिद्द निर्माता हैं और उनके छोटे भाई संजय कपूर भी एक अभिनेता हैं। 1984 में उन्होंने सुनीता कपूर से शादी की और उनके तीन बच्चे हैं जिनमे सोनम कपूर भी एक अभिनेत्री है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़