टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म गणपत: पार्ट 1 का मोशन पोस्टर रिलीज, देखें वीडियो

Tiger Shroff Ganapath to go on floors in 2021
रेनू तिवारी । Nov 10 2020 2:52PM

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के फैंस के लिए खुशखबरी है। हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने अपनी नयी फिल्म गणपत पार्ट 1 की घोषणा की थी। फिल्म गणपति का अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्टर भी रिलीज किया था।

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के फैंस के लिए खुशखबरी है। हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने अपनी नयी फिल्म गणपत पार्ट 1 की घोषणा की थी। फिल्म गणपत का अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्टर भी रिलीज किया था। अब फिल्म से जुड़ी कई और जानकारी सामने आयी हैं।  टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत पार्ट 1 का फर्स्ट-लुक  मोशन पोस्टर अब आउट हो गया है। 

इसे भी पढ़ें: संजय लीला भंसाली और एसएस राजामौली के बीच बुरी फंसी आलिया भट्ट! किसे करेंगी नाराज? 

फिल्म जिसे क्वीन फेम के विकास बहल द्वारा निर्देशित किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग  2021 में शुरू होगी और फिल्म 2022 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ें: तनुश्री दत्ता कर रही हैं बॉलीवुड में कमबैक, स्लिम फिगर वाली तस्वीर पोस्ट की 

मोशन पोस्टर में, टाइगर श्रॉफ कुर्सी पर बैठे हुए, अपने दाहिने तरफ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। आग के दृश्य हैं, जिसमें से घना धुआं उठ रहा है और शहर को घेर रहा है। इसके साथ ही, एक सिटी लाइन और टूटी हुई कांटेदार तार की बाड़ के दृश्य हैं।

पोस्टर को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने लिखा, "यारों का यार हू, दुश्मनो का बाप हू! पेश गणपत फर्स्ट लुक।"

गणपत की शूटिंग 2021 के मध्य में शुरू होगी। फिल्म 2022 में रिलीज़ हुई। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख के साथ-साथ विकास बहल भी हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़