प्रियंका चोपड़ा की बात पर बौखलाया पाकिस्तान फिर कंगना ने दिखाया आईना!

unicef-chief-regarding-un-goodwill-ambassador-for-peace-ms-priyanka-chopra
रेनू तिवारी । Aug 22 2019 12:41PM

प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ उठ रही आवाज के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना ने प्रियंका का समर्थन किया है। कंगना रनौत ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ''यह बिल्कुल आसान नहीं होता है।

प्रियंका चोपड़ा एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ यूनिसेफ की गुडविल एम्बैसेडर भी हैं और सबसे पहले भारत की नागरिक भी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ जब भारत ने बालाकोट में कार्यवाही कर पुलवामा का बदला लिया था तो तब पूरे भारत ने जश्न मनाया था। प्रियंका चोपड़ा ने भी भारत के इस कदम को लेकर एक ट्वीट करके अपनी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था 'जय हिंद' और हैशटेग पुलवामा था। एक्ट्रेस के इस ट्वीट के बाद पाकिस्तान बौखला गया था। पाकिस्तान की एक महिला ने प्रियंका चोपड़ा को ढोंगी कहा था।

प्रियंका के इस ट्वीट पर पाकिस्तान ने यूनिसेफ से प्रियंका के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कैबिनेट में मानवाधिकार मंत्री डॉक्टर शिरीन एम मजारी ने यूनिसेफ को एक पत्र लिख कर प्रियंका चोपड़ा को यूएन की गुडविल एम्बैसेडर फॉर पीस के पद से हटाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि प्रियंका दुनियाभर में शांति रखने की मांग करती हैं और भारत ने जब हमला किया तो प्रियंका ने भारत का समर्थन किया ये प्रियंका चोपड़ा का ढोंग हैं। उन्हें जल्द से जल्द इस पद से हटाया जाए। 

प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ उठ रही आवाज के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना ने प्रियंका का समर्थन किया है। कंगना रनौत ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'यह बिल्कुल आसान नहीं होता है। जब आप अपनी ड्यूटी और इमोशन्स के बीच फंस कर रह जाते हैं। यूनिसेफ के गुडविल एम्बैसेडर के तौर पर भले ही आप अपने आपको एक देश तक सीमित न रख सको लेकिन हम कितनी बार अपनी दिनचर्या में दिमाग की बजाय दिल से काम लेते है?'

इसे भी पढ़ें: लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर के साथ काम नहीं करेंगी दीपिका पादुकोण! 

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा खुद को ढोंगी बोलने वाली महिला को पहली ही जवाब दे चुकी हैं उन्होंने ट्रोलर्स को कहा था कि 'मेरे पाकिस्‍तान के कई सारे दोस्‍त हैं और मैं भारत से हूं। युद्ध ऐसी चीज नहीं है जिसके मैं पक्ष में हूं लेकिन मैं देशभक्‍त हूं। मैं माफी मांगती हूं, अगर मैंने उन लोगों की भावनाएं आहत की हों जो मुझे पसंद करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हम सभी में एक मिडिल ग्राउंड होता है जिस पर हमें चलना होता है, जैसा कि शायद आप भी कर रही हैं। जिस तरह से आप अभी मेरे पास आई हैं, चिल्‍लाइए नहीं। हम सभी यहां प्‍यार के लिए हैं।'

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़