Saman Bird Sanctuary के पास विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं, UP Cabinet ने दी मंजूरी

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने मैनपुरी की किशनी तहसील में स्थित समान पक्षी विहार के समीप छह हेक्टेयर ग्राम सभा भूमि पर्यटन विभाग को निःशुल्क सौंपने का निर्णय लिया है। इस स्थल को 'मयंक ऋषि पक्षी विहार' के नाम से विकसित किया जाएगा, जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगे के फैसले लेने के लिए अधिकृत किया गया है। रामसर स्थल के रूप में विख्यात यह पक्षी विहार सारस क्रेन सहित कई दुर्लभ प्रवासी पक्षियों का प्रमुख आश्रय केंद्र है।

उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल ने मंगलवार को मैनपुरी जिले में ‘समान पक्षी विहार’ के पास पर्यटन विकास के लिए ग्राम सभा की छह हेक्टेयर भूमि को श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुसार मैनपुरी की किशनी तहसील में ‘समान पक्षी विहार’ के निकट ग्राम समाज की 22.548 हेक्टेयर ऊसर भूमि में से छह हेक्टेयर खाली जमीन पर्यटन विभाग को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस स्थल को ‘मयंक ऋषि पक्षी विहार’ के नाम से विकसित किया जाएगा।

बयान के अनुसार, इस संबंध में आवश्यकतानुसार आगे के निर्णय लेने के लिए मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अधिकृत किया है। मैनपुरी का समान पक्षी विहार उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि क्षेत्र और रामसर स्थल है। यह सारस क्रेन सहित कई प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों का प्रमुख आश्रय स्थल है।

यह पक्षी विहार दुर्लभ प्रजातियों के पक्षियों को देखने और फोटोग्राफी के लिए भी उपयुक्त स्थान माना जाता है। यहां नौका विहार के जरिए पक्षियों को करीब से देखने की सुविधा भी उपलब्ध है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़