पकड़ी गयी सोनम कपूर के घर चोरी करने वाली शातिर चोरनी, देखें कैसे रची पति-पत्नी ने मिलकर साजिश

क्राइम ब्रांच ने 32 से अधिक कर्मचारियों, 6 नर्सों, उनके रिश्तेदारों और संपर्कों का गहन विश्लेषण किया। उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी डेटा के साथ सभी विवरणों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण की मदद से 2 संदिग्धों को काबू किया।
दिल्ली पुलिस (Delhi police) की अपराध शाखा ने अपर्णा रूथ विल्सन, नरेश कुमार सागर के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की सास और जौहरी देव वर्मा के घर से गहने चुराए (Sonam Kapoor house robbery) थे। पुलिस ने अब तक चोरी के जेवर बेचने के बाद मिले रुपयों से खरीदे गए 100 हीरे, 6 सोने की चेन, हीरे की चूड़ियां, 1 हीरे का ब्रेसलेट, 2 टॉप, 1 पीतल का सिक्का और एक आई-10 कार समेत चोरी के जेवर बरामद किए हैं। सोनम कपूर के ससुराल वालों ने शिकायत दर्ज कराई है, जिन्होंने उनके दिल्ली स्थित आवास से 2.40 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण की चोरी का आरोप लगाया है।
इसे भी पढ़ें: ग्रीन लहंगे में मौनी रॉय ने बिखेरा अपने हुस्न का जलवा, डीप नेक ब्लॉउज पर अटक गई सबकी निगाहें
क्राइम ब्रांच ने 32 से अधिक कर्मचारियों, 6 नर्सों, उनके रिश्तेदारों और संपर्कों का गहन विश्लेषण किया। उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी डेटा के साथ सभी विवरणों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण की मदद से 2 संदिग्धों को काबू किया। उसी आधार पर पुलिस टीम ने सरिता विहार में छापेमारी कर नरेश कुमार सागर को गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ की गई, जिस पर उसने अपनी पत्नी अपर्णा रूथ विल्सन के साथ अपराध में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया, जिसे उसके घर से भी पकड़ा गया था।
इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान के गाने पर जमकर थिरके लवबर्ड्स रणबीर और आलिया, बाहों में बाहें डालकर किया डाँस, देखें वायरल वीडियो
आरोपी नर्स अपर्णा दिल्ली में अमृता शेरगिल मार्ग स्थित उनके आवास पर आनंद आहूजा की दादी की केयरटेकर के तौर पर कार्यरत थी। इस अवधि के दौरान, उसने एक अलमारी में आभूषण और नकदी देखी। उसने इस बारे में अपने पति नरेश कुमार को बताया और उन्होंने जेवर और नकदी चोरी करने की साजिश रची। नरेश ने उसे समय-समय पर गहने चोरी करने के लिए कहा ताकि उस पर तुरंत ध्यान न दिया जा सके।
योजना के मुताबिक वह रात में पीड़िता को सेडेटिव टैबलेट देकर जेवर चुरा लेती थी। जब भी मौका मिला 10-11 महीने के अंतराल में आभूषण और नकदी चोरी हो गई। वह उसे नरेश कुमार को सौंप देती थी, जो उन्हें विभिन्न ज्वैलर्स और अन्य व्यक्तियों को बेच देता था।
अन्य न्यूज़















