फिर दिमाग चलाएगा विजय सलगांवकर! Ajay Devgn की Drishyam 3 की शूटिंग खत्म, Grand Finale का इंतजार

निर्देशक अभिषेक पाठक ने अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर पूरी टीम को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया, जिससे फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में प्रवेश का संकेत मिलता है।
फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक ने अजय देवगन अभिनीत फिल्म “दृश्यम 3” की पूरी टीम एवं कलाकारों का आभार प्रकट किया है, क्योंकि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। पाठक ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह जानकारी साझा करते हुए फिल्म के पूरा होने की घोषणा की।
उन्होंने लिखा, ‘‘इसी के साथ दृश्यम 3 की शूटिंग पूरी हुई... पिछले कई महीनों से यह फिल्म हमारी दुनिया रही है। हमने साथ मिलकर अनगिनत दिन और रातें बिताईं, दृश्यों पर काम किया, समस्याओं को सुलझाया, हंसी-मजाक किया, चुनौतियों को पार किया और धीरे-धीरे इस कहानी को जीवंत बनाया।’’
पाठक ने लिखा, ‘‘जिन सभी लोगों को मैंने टैग किया है और पर्दे के पीछे काम करने वाले अनगिनत बेहतरीन लोगों का धन्यवाद। आपके भरोसे, मेहनत, धैर्य और इस फिल्म पर हर कदम साथ निभाने के लिए आभार।
अन्य न्यूज़















