लॉकडाउन में अब घर पर देखें रामायण और महाभारत, दूरदर्शन ने रिपीट टेलीकास्ट करने का किया फैसला

a
रेनू तिवारी । Mar 26 2020 2:25PM

किसी भी नये शो या फिल्म की शूटिंग नहीं हो रही है। ऐसे में अब दूरदर्शन पर एक बार फिर से अरुण गोविल वाली रामायण को प्रसारित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा महाभारत भी दिखाई जाएगी।

पूरी दुनिया में इस समय कोरोना वायरस नाम की महामारी फैली हुई है। इस बीमारी को रोकने के लिए सरकार हर कदम उठा रही है। चीन, ईरान, इटली, स्पेन, अमेरिका में तो हालत काफी खराब है। भारत में भी कोरोना के काफी मामले सामने आ चुके हैं। अब तक भारत में कोरोना के कारण 13 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना को फैलने से रोका जाए इसके लिए पूरे देश में सरकार ने लॉकडाउन कर दिया है। 

 

इसे भी पढ़ें: फिल्मों की शूटिंग बंद होने से मुश्किल में डेली वर्कर्स, भूूखे पेट सोने को मजबूर हुए

 इस समय मुंबई मे कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज है। ऐसे में लॉकडाउन से पहले ही सरकार ने फिल्मों की शूटिंग और टीवी सीरियल की शूटिंग पर रोक लगा दी थी। इसकी कारण टीवी और सिनेमा ठप है। किसी भी नये शो या फिल्म की शूटिंग नहीं हो रही है। ऐसे में अब दूरदर्शन पर एक बार फिर से अरुण गोविल वाली रामायण को प्रसारित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा महाभारत भी दिखाई जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना महामारी के बीच, सरकार के आपात कोष में 50 लाख देंगे पाक क्रिकेटर

इस समय मुंबई में हालात ऐसे हैं कि सभी चैनल्स को सारे शो को रिपीट करके दिखाना पड़ रहा है। नये ऐपिसोड की शूटिंग न होने के कारण ऐसा किया जा रहा है। अब ऐसे में दूरदर्शन ने भी सबसे लोकप्रिय महाभारत और रामायण को रिपीट टेलीकास्ट करने का फैसला किया हैं। शोज किस वक्त प्रसारित किए जाएंगे इसका टाइम स्लॉट भी जल्द ही बता दिया जाएगा। बता दें कि हाल ही में रामायण की स्टार कास्ट द कपिल शर्मा शो पर आई थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़