अमीषा पटेल क्यों रखती हैं कमेंट बॉक्स ऑफ! सच जानकर चौंक जाएंगे आप

why-amisha-patel-holds-the-comment-box-off
रेनू तिवारी । Jun 24 2019 6:39PM

फिल्म को कई बड़े पुरस्कारों से भी नवाजा गया। अमीषा पटेल को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर स्पेशल परफॉर्मेंस अवार्ड दिया गया। हमराज़, ये है जलवा और क्या ये प्यार है जैसी फिल्मों ने अमीषा पटेल के करियर को रफ्तार दी। अमीषा पटेल बॉलीवुड की नामी अदाकारा हैं।

नयी दिल्ली। अमीषा पटेल ने बॉलीवुड में अपने सफर की शुरूआत सन् 2000 में फिल्म 'कहो न प्यार है' से की थी। ये फिल्म साल की सुपरहिट साबित हुई और अमीषा पटेल के सितारे बुलंदी पर पहुंच गये। अमीषा पटेल को लगातार बड़ी-बड़ी फिल्मों के लिए ऑफर आने लगे।

2002 में अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' रिलीज हुई जिसने सिनेमाघर में कमाई का इतिहास रचा। फिल्म गदर को लोगों के साथ साथ क्रिटिक्स का भी साथ मिला। फिल्म को कई बड़े पुरस्कारों से भी नवाजा गया। अमीषा पटेल को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर स्पेशल परफॉर्मेंस अवार्ड दिया गया। हमराज़, ये है जलवा और क्या ये प्यार है जैसी फिल्मों ने अमीषा पटेल के करियर को रफ्तार दी। अमीषा पटेल बॉलीवुड की नामी अदाकारा हैं।

2005 के बाद अमीषा ने नरसिंहुदू, मेरे जीवन साथी, हमको तुमसे प्यार है जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी।

5 साल तक सिनेमा इंडस्ट्री में चमकने के बाद अमीषा का करियर ग्राफ लगातार गिरता चला गया। भूल भुलैया, हे बेबी जैसी फिल्मों में अहम रोल करने के बाद भी अमीषा पटेल के करियर में कोई खास परिवर्तन नहीं आया। अमीषा का करियर खत्म होता चला गया।

करियर को संभालने के लिए अमीषा ने प्रोडक्शन कंपनी खोली ताकि कमाई का जरिया बन सके लेकिन उस पर भी ग्रहण लग गया। अमीषा के प्रोडक्शन हाउस में बनी 'देशी मैजिक' नाम की फिल्म आज तक रिलीज नहीं हो सकी। अमीषा अपने घर वालों के साथ नहीं रहती इस लिए उनको परिवार का सहारा भी नहीं है। सालों पहले हुए पिता से विवाद के बाद उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड हस्तियों की पसंद बनता जा रहा है नवाबों का शहर लखनऊ

आज दौर ये आ गया है कि अमीषा पटेल के पास कोई काम नहीं है। यहां तक की कोई एड शूट भी नहीं मिलते। कुछ दिनों पहले अमीषा पटेल को कायमचूर्ण का एड ऑफर किया गया। जिसे अमीषा ने खुशी से किया। एड देखने के बाद अमीषा पटेल का लोगों ने सोशल मीडिया पर मजाक बनाना शुरू कर दिया। 

कहते हैं कि अमीषा पटेल पर सोशल मीडिया पर किये जा भद्दे कमेंट्स का गलत प्रभाव पड़ा और अमीषा पटेल सोशल मीडिया से गायब हो गई। सोशल मीडिया पर अपशब्द, गालियां और मजाक बनाने ने अमीषा काफी परेशान थीं। कई बार अमीषा पटेल को सेलेब्स की पार्टियों में भयंकर नशे में देखा गया है। बीच में उन्होंने काफी वेट गेन भी कर लिया था। 

लेकिन साल 2018 में सनी देओल फिर एक बार अमीषा पटेल की जिंदगी में आये और अमीषा को फिल्म भैयाजी सुपरहिट में लीड रोल में लिया। इस फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल और प्रिटी जिंटा थी।

इस फिल्म के लिए अमीषा पटेल ने काफी मेहनत की। उन्होंने काम पर वापस फोकस करना शुरू किया। अपने बढ़ते वेट को कम किया और वापस उसी ग्लैमरस अंदाज के साथ फिल्म के साथ- साथ सोशल मीडिया पर एंट्री मारी। ट्रोलर्स का असर खुद पर न पड़े इस लिए वो अपना कमेंट बॉक्स ऑफ रखती हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़