मुंबई पुलिस क्यों कर रही हैं ऋतिक रोशन का धन्यवाद, ऐसा क्या कर दिया एक्टर ने?

jjd
रेनू तिवारी । May 9 2020 10:58AM

मुंबई पुलिस की सुरक्षा के लिए बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने सेनेटाइजर दान दिया है ताकि पुलिस दूसरों की सुरक्षा के साथ-साथ अपनी सुरक्षा भी कर सके।

देशभर में इस समय कोरोना का संकट है। लॉकडाउन का कारण हर कोई अपने घरों में कैद है। घर मे बाहर बस वहीं है जो इस समय कोरोना के योद्धा है जैसे डॉक्टर्स, पुलिस, आर्मी, सफाइकर्मी, मीडिया, खाना -राशन सप्लाई करने वाले जैसे तमाम लोग जो इस समय हमें घर पर सुरक्षित महसूस करवा रहे हैं।  बाहर रह रहे लोगों को भी अपनी सुरक्षा के लिए काफी चीजों की आवश्यकता होती है। महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस के बहुत से कर्मियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। जैसे में हालात बहुत ज्यादा खराब हैं। मुंबई पुलिस की सुरक्षा के लिए बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने सेनेटाइजर दान दिया है ताकि पुलिस दूसरों की सुरक्षा के साथ-साथ अपनी सुरक्षा भी कर सके।

इसे भी पढ़ें: Confirmed! अक्षय कुमार की फिल्म Laxmmi Bomb जून में इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज

मुंबई पुलिस ने अभिनेता ऋतिक रोशन के प्रति आभार व्यक्त किया है, क्योंकि उन्होंने पुलिस कर्मियों के लिए सेनेटाइजर दिया हैं। माइक्रोब्लॉगिंग साइट के ट्विटर पर मुंबई पुलिस के विभाग की एक तस्वीर साझा की है जिसमें एक व्यक्ति एक महिला पुलिस अधिकारी को सैनेटाइजर से भरे बॉक्स को सौंपते हुए देखा जा सकता है। ट्वीट में लिखा है, "ड्यूटी पर मुंबई के पुलिस कर्मियों के लिए हैंड सेनेटाइजर देने के लिए ऋतिक रोशन का धन्यवाद। हम अपने अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा की रक्षा के लिए आपके योगदान के लिए आभारी हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने कास्टिंग काउच को लेकर किया खुलासा, इस खास कोड का होता है इस्तेमाल

पोस्ट का उत्तर देते हुए, कोइ मिल गया अभिनेता ने लिखा, "हमारी पुलिस बलों के प्रति मेरी कृतज्ञता, जिन्होंने हमारे हाथों को अपने हाथों में ले लिया है। सुरक्षित रहें। कर्तव्य की पंक्ति में सभी से मेरा प्यार और सम्मान।"

आपको बता दें अभिनेता ऋतिक आजकल में मुंबई में अपने अपार्टमेंट में पूर्व पत्नी सुज़ैन खान और दो बेटों हिरदान और हेरेहान के साथ रह रहे हैं। वह लॉकडाउन के दौरान अपनी दिनचर्या की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में, ऋतिक ने अपने कुत्ते, ज़ेन का एक प्यारा वीडियो साझा किया। वीडियो में, कोई उसे दीवार पर अपने पैरों के साथ फर्श पर सोते हुए देख सकता है। सुपर 30 के अभिनेता ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, "दीवार पर बैठो और फर्श पर सो जाओ। 

 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़